ePaper

रणबीर कपूर ने ली हॉलीवुड फिल्‍म ''गुड विल हंटिंग'' से प्रेरणा

Updated at : 22 Dec 2014 4:32 PM (IST)
विज्ञापन
रणबीर कपूर ने ली हॉलीवुड फिल्‍म ''गुड विल हंटिंग'' से प्रेरणा

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने अपनी आगामी फिल्‍म ‘रॉय’ में अपने किरदार को साकार करने के लिए हॉलीवुड फिल्‍म से प्रेरणा ली है. फिल्‍म में रणबीर के अलावा जैकलीन फर्नाडीज और अर्जुन रामपाल मुख्‍य भूमिकाओं में हैं. जैकलीन फिल्‍म में डबल रोल में नजर आयेंगी. फिल्‍म का ट्रेलर लॉन्‍च हो चुका है. दर्शकों ने फिल्‍म […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने अपनी आगामी फिल्‍म ‘रॉय’ में अपने किरदार को साकार करने के लिए हॉलीवुड फिल्‍म से प्रेरणा ली है. फिल्‍म में रणबीर के अलावा जैकलीन फर्नाडीज और अर्जुन रामपाल मुख्‍य भूमिकाओं में हैं. जैकलीन फिल्‍म में डबल रोल में नजर आयेंगी. फिल्‍म का ट्रेलर लॉन्‍च हो चुका है. दर्शकों ने फिल्‍म के ट्रेलर को खासा पसंद किया है.

वहीं रणबीर का लुक इस फिल्‍म में बेहद टफ है. रणबीर की एक्टिंग की अभी से तारीफ हो रही है. खास बात यह है कि रणबीर को अपने किरदार को दमदार बनाने के लिए हॉलीवुड अभिनेता मैट डेमन की फिल्‍म ‘गुड विल हंटिंग’ को फॉलो करने के लिए कहा गया था.

सूत्रों के अनुसार खबरें आ रही हैं कि फिल्‍म के निर्देशक विक्रमजीत सिंह ने रणबीर को इस रोल के लिए अप्रोच किया था. रणबीर को भी फिल्‍म की कहानी बेहद पसंद आई थी लेकिन वे श्‍योर नहीं थे कि वे इस किरदार को निभा पायेंगे. हॉलीवुड फिल्‍म देखने से रणबीर को अपना किरदार निभाने में काफी मदद मिली. ट्रेलर के प्रति दर्शकों की लोकप्रियता को देखते हुये इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि दर्शकों को फिल्‍म में रणबीर की एक्टिंग अच्‍छी लगी है.

वहीं जैकलीन इससे पहले फिल्‍म ‘किक’ में नजर आई थी. फिल्‍म में सलमान खान और रणदीप हुड्डा मुख्‍य भूमिकाओं में थे. जैकलीन फिल्‍म ‘रॉय’ में दो नये लुक में नजर आयेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola