ePaper

रणबीर को डायरेक्‍ट करेंगे अर्जुन रामपाल !!

Updated at : 13 Dec 2014 11:54 AM (IST)
विज्ञापन
रणबीर को डायरेक्‍ट करेंगे अर्जुन रामपाल !!

बॉलीवुड के सुपरस्‍टार रणबीर कपूर ने भले ही 2014 में अबतक कोई फिल्म नहीं दी हो लेकिन बॉलीवुड ब्‍यूटी कैटरीना कैफ के साथ उनके संबंध ने उन्‍हें हमेशा सुर्खियों में ही रखा है. अब रणबीर एकबार फिर से चर्चा में छाए हुए हैं. इस बार उनके मीडिया में छाए रखने की वजह कैटरीना नहीं बल्कि […]

विज्ञापन
बॉलीवुड के सुपरस्‍टार रणबीर कपूर ने भले ही 2014 में अबतक कोई फिल्म नहीं दी हो लेकिन बॉलीवुड ब्‍यूटी कैटरीना कैफ के साथ उनके संबंध ने उन्‍हें हमेशा सुर्खियों में ही रखा है. अब रणबीर एकबार फिर से चर्चा में छाए हुए हैं. इस बार उनके मीडिया में छाए रखने की वजह कैटरीना नहीं बल्कि उनकी आने वाली फिल्‍म ‘रॉय’है.
इस फिल्‍म का फर्स्‍ट लुक जारी कर दिया गया है. इसके ब्‍लैक एंड व्‍हाइट लुक को देखकर ऐसा लगता है कि फिल्‍म पचास के दशक की कहानी पर आधारित है. फिल्‍म के मुख्‍य कलाकारों में रणबीर कपूर, अर्जुन रामपाल और श्रीलंकन ब्‍यूटी जैकलीन फर्नांडिज हैं. इस फिल्‍म में जैकलीन डबल रोल में नजर आयेंगी. सलमान के साथ आयी फिल्‍म ‘किक’ के बाद जैकलीन की यह दूसरी बडे़ बैनर की फिल्‍म है.

रोमांटिक थ्रीलर फिल्‍म ‘रॉय’ का निर्देशन विक्रमजीत सिंह कर रहे हैं. इसके निर्माता भूषण कुमार हैं. बताया जा रहा है कि फिल्‍म में अर्जुन एक निर्देशक की भूमिका में हैं. वहीं फिल्म में रणबीर एक माहिर चोर बनकर पुलि‍स के छक्‍के छुड़ाते नजर आने वाले हैं.

अपने माता-पिता ऋषि कपूर और नीतू सिंह के साथ साल 2013 में आयी उन‍की फिल्‍म ‘बेशर्म’ के बाद अब रणबीर के फैन्‍स को उनकी अगली फिल्‍म का इंतजार है. बता दें कि रॉय अगले साल की शुरुआत में पर्दे पर आएगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola