रणबीर बोले, निर्माण कार्य की वजह से घर से बाहर...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Nov 2014 1:38 PM
बॉलीवुड के अभिनेता रणबीर कपूर ने अपने माता-पिता से अलग होने की खुबरों का खंडन किया है. उनका कहना है कि अपने पुराने बंगले में कुछ निर्माण कार्य की वजह से वे अपने घर को अस्थायी तौर पर छोड रहें है. माता-पिता के साथ अलग होने की कोई बात ही नहीं है. वहीं टैग ह्यूअर […]
बॉलीवुड के अभिनेता रणबीर कपूर ने अपने माता-पिता से अलग होने की खुबरों का खंडन किया है. उनका कहना है कि अपने पुराने बंगले में कुछ निर्माण कार्य की वजह से वे अपने घर को अस्थायी तौर पर छोड रहें है. माता-पिता के साथ अलग होने की कोई बात ही नहीं है.
वहीं टैग ह्यूअर के एक नये विज्ञापन को लांच करने के लिए आए रणबीर ने बताया कि, ‘यह बात बिल्कुल सच है कि वह अपना छोड़ रहे हैं लेकिन यह कुछ दिनों के लिए ही. घर में कुछ निर्माण कार्य हो रहा है जिसके कारण उन्हें घर से बाहर रहना पडेगा. लेकिन मैं जल्द ही वापस आउंगा.’
रणबीर ने कैटरीना के साथ रहने को लेकर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. उन्होंने इस बात को भी नजरअंदाज किया कि वे कैटरीना के साथ रहनेवाले है. दोनों ने अपने रिश्तों के बारे में चुप्पी साध रखी है. वर्ष 2010 में आई फिल्म ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ की शुटिंग के दौरान दोनों एकदुसरे के करीब आये थे. वहीं स्पेन में अगस्त 2013 में छुट्टी मनाते हुये रणबीर और कैटरीना की तस्वीरें इंटरनेट पर भी छायी हुई थी.
दोनों के बीच क्या है कोई नहीं जानता. दोनों ने किसी भी सवाल को लेकर चुप्पी साध ली है. दोनों ने एकदूसरे को अच्छा दोस्त बताया है. अगले साल शादी करने की खबर को भी उन्होंने सिरे से खारिज किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










