नायक नहीं अब खलनायक की भूमिका में नजर आयेंगे प्रभुदेवा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Nov 2014 3:03 PM

विज्ञापन

जानेमाने निर्देशक प्रभुदेवा अपनी आगामी फिल्‍म ‘एबीसीडी’ के सीक्‍वल में खलनायक की भूमिका में नजर आयेंगे. पिछले सोल रेमो डिसूजा ने पिछले साल सुपरहिट रही फिल्‍म ‘एबीसीडी’ का निर्देशन किया था. दर्शकों ने इस फिल्‍म को बेहद पसंद किया था. फिल्‍म डांस पर आधारित थी. यह भारत की पहली थ्रीडी फिल्‍म थी. रेमो ‘एनी बॉडी […]

विज्ञापन

जानेमाने निर्देशक प्रभुदेवा अपनी आगामी फिल्‍म ‘एबीसीडी’ के सीक्‍वल में खलनायक की भूमिका में नजर आयेंगे. पिछले सोल रेमो डिसूजा ने पिछले साल सुपरहिट रही फिल्‍म ‘एबीसीडी’ का निर्देशन किया था. दर्शकों ने इस फिल्‍म को बेहद पसंद किया था. फिल्‍म डांस पर आधारित थी. यह भारत की पहली थ्रीडी फिल्‍म थी.

रेमो ‘एनी बॉडी कैन डांस’ का सीक्‍वल बनाने जा रहें है. इस फिल्‍म में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर मुख्‍य भूमिकाओं में थे. फिल्‍म में कई तरह के फेरबदल किए जाने की खबरें आ रही है. सीक्‍वल में प्रभुदेवा और लॉरेन गेटिलेब भी नजर आएंगी. फिलम को युवा वर्ग ने खासा पसंद किया था.

आपको बता दें कि ‘एबीसीडी’ में प्रभु देवा ने एक डांस गुरु की भूमिका निभाई थी. फिल्‍म मुबंई की चाल पर फिल्‍माई गई थी. बस्तियों को लडकों को डासं सिखाकर प्रभुदेवा डांस प्रतियोगिता जीत जाते है ऐसी कहानी थी. लेकिन इस बार फिल्‍म विदेश पर बेस्‍ड होगी और प्रभुदेवा खलनायक की भूमिका के रुप में नजर आयेंगे.

फिल्‍म 26 जून 2015 को रिलीज होगी. फिल्‍म को लेकर श्रद्धा कपूर खासा उत्‍साहित है. उनका कहना है कि डासं करना उन्‍हें बेहद पसंद है. वे खुश है कि उन्‍हें डांस बेस्‍ड मूवी पर काम करने काम करने का मौका मिलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola