ePaper

अभी से आराध्‍या के जन्‍मदिन की तैयारी कर रही है ऐश्‍वर्या राय

Updated at : 03 Nov 2014 1:42 PM (IST)
विज्ञापन
अभी से आराध्‍या के जन्‍मदिन की तैयारी कर रही है ऐश्‍वर्या राय

पूर्व मिस वर्ल्‍ड और बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन ने अपने 41वें जन्‍मदिन के मौके पर बताया कि वे अपनी बेटी आराध्‍या के जन्‍मदिन के मौके पर कुछ नया करनेवाली है. वे एक खास योजना बना रही है. अराध्‍या का जन्‍मदिन 16 नवंबर को है. उन्‍होंने बर्थडे की तैयारी भी शुरू कर दी है. ऐश्‍वर्या […]

विज्ञापन

पूर्व मिस वर्ल्‍ड और बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन ने अपने 41वें जन्‍मदिन के मौके पर बताया कि वे अपनी बेटी आराध्‍या के जन्‍मदिन के मौके पर कुछ नया करनेवाली है. वे एक खास योजना बना रही है. अराध्‍या का जन्‍मदिन 16 नवंबर को है. उन्‍होंने बर्थडे की तैयारी भी शुरू कर दी है.

ऐश्‍वर्या ने बताया कि,’ मैं बेटी आराध्‍या के जन्‍मदिन को लेकर खासा एक्‍साईटिड हूं. मैं उसके बर्थडे के लिए कुछ खास करना चाहती हूं. अब बेटी का जन्‍मदिन ज्‍यादा दूर नहीं है.’

आपको बता दें कि आराध्‍या आगामी 16 नवंबर को तीन साल की हो जाएगी. ऐश्‍वर्या ने बताया कि,’ आराध्‍या जब एक साल की हुई थी तो मैंने कुछ करीबी लोगों के साथ मिलकर उसका जन्‍मदिन मनाया था. पिछले साल बर्थडे के मौके पर हमने एक बडी पार्टी आयोजित की थी. इस बार भी कुछ खास करने की सोच रही हूं.’

ऐश्‍वर्या अब जल्‍द ही फिल्‍मों में कमबैक करने जा रही है. वे फिल्‍म ‘जज्‍बा’ में काम करनेवाली है. फिल्‍म में उनके साथ शबाना आजमी भी नजर आनेवाली है. वहीं ऐश की खुशी का एक और कारण यह है कि अभिषेक की फिल्‍म ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ ने धमाकेदार कमाई की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola