क्या थी सुष्मिता सेन और ललित मोदी के ब्रेकअप की असली वजह? हुआ खुलासा

Updated:
विज्ञापन

ललित मोदी और सुष्मिता सेन, फोटो- इंस्टाग्राम

ललित मोदी ने सुष्मिता सेन से अपने ब्रेकअप पर पहली बार बात की है. इसके साथ ही ललित ने सुष्मिता को आज भी खास दोस्त बताते हुए उनकी जमकर तारीफ की.

विज्ञापन

पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन का रिश्ता साल 2022 में काफी चर्चा में रहा था. जब ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर सुष्मिता सेन के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर अपने रिश्ते का खुलासा किया था, तब यह खबर कई दिनों तक सुर्खियों में बनी रही. हालांकि कुछ समय बाद दोनों के अलग होने की खबरें भी सामने आने लगीं. अब ललित मोदी ने पहली बार खुलकर बताया है कि आखिर उनके और सुष्मिता के रिश्ते के खत्म होने की वजह क्या थी.

विज्ञापन

सुष्मिता सेन को बताया बेहद खास

हाल ही में ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान ललित मोदी ने सुष्मिता सेन के साथ अपने रिश्ते को याद किया. ललित ने कहा, “सुष्मिता मेरे लिए बहुत खास थीं. उन्होंने मुझे कई मायनों में बेहतर इंसान बनने में मदद की. उस समय वह मेरी जिंदगी का एक अहम हिस्सा थीं और शायद आज भी होतीं, लेकिन हमारे बीच दूरी बहुत ज्यादा थी.” उन्होंने आगे बताया, “उनका करियर भारत में था और मेरी जिंदगी लंदन में. यही हमारे रिश्ते की सबसे बड़ी चुनौती बन गई. लेकिन वह रिश्ता मेरे लिए बेहद खास था. मेरे पास उनसे जुड़ी बहुत खूबसूरत यादें हैं. आज भी वह मेरी अच्छी दोस्त हैं और मैं उनके लिए हमेशा अच्छा ही चाहता हूं.”

सिंगल मदर के रूप में की तारीफ

ललित मोदी ने बातचीत के दौरान सुष्मिता सेन की जमकर तारीफ भी की. उन्होंने कहा, “वह एक शानदार महिला हैं. उन्होंने अपनी दोनों बेटियों के साथ जो जिंदगी बनाई है, वह प्रेरणादायक है. उनके माता-पिता भी बेहद खास हैं. एक सिंगल मदर के तौर पर उन्होंने बेहतरीन काम किया है. मैं हमेशा हैरान होता हूं कि वह हर चुनौती के साथ खुद को और मजबूत कैसे बनाती हैं. मैं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं.”

साल 2022 में रिश्ते का किया था खुलासा

गौरतलब है कि साल 2022 में ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर सुष्मिता सेन के साथ छुट्टियों की कई तस्वीरें शेयर की थीं. तस्वीरों के साथ उन्होंने अपने रिश्ते का ऐलान करते हुए इसे अपनी जिंदगी की नई शुरुआत बताया था. हालांकि कुछ महीनों बाद दोनों के अलग होने की अटकलें तेज हो गईं. इसके बाद उनके ब्रेकअप की खबरें सामने आने लगी थी.

यह भी पढ़ें- कंगना रनौत के बाद अब भूमि पेडनेकर की राजनीति में एंट्री? खुद दिया ये जवाब

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola