इस एक्टर को बचपन में मां ने चप्पल से खूब पीटा, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

बॉबी देओल, फोटो- इंंस्टाग्राम
बॉबी देओल ने खुलासा किया कि बचपन में उन्हें स्कूल जाना और पढ़ाई करना पसंद नहीं था. इसी वजह से उनकी मां प्रकाश कौर उन्हें अक्सर डांटती और अनुशासन सिखाने के लिए पिटाई भी करती थीं.
बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल टीवी शो ‘आप की अदालत’ में पहुंचे, जहां उन्होंने अपने बचपन से जुड़ा एक मजेदार और दिलचस्प किस्सा शेयर किया. एक्टर ने बताया कि बचपन में उन्हें पढ़ाई बिल्कुल पसंद नहीं थी और इसी वजह से उनकी मां प्रकाश कौर अक्सर उन्हें डांटती और पिटाई भी करती थीं. बॉबी ने हंसते हुए कहा कि स्कूल ना जाने की वजह से उन्हें कई बार मार भी खानी पड़ी.
स्कूल से भागते थे बॉबी देओल
शो के दौरान जब होस्ट रजत शर्मा ने कहा कि बॉबी पढ़ाई में अच्छे रहे होंगे, तो एक्टर ने इस बात से इनकार कर दिया. बॉबी ने कहा, “बिल्कुल नहीं. स्कूल न जाने की वजह से मुझे बहुत मार पड़ती थी. सच कहूं तो मुझे स्कूल बिल्कुल पसंद नहीं था. मेरी एक और समस्या थी कि बचपन में मैं ज्यादातर हिंदी में बात करता था. चूंकि मेरा स्कूल इंग्लिश मीडियम था, इसलिए स्कूल से मेरी मां के पास शिकायत आती थी कि अगर आपका बेटा हिंदी में ही बात करता है तो इसे हिंदी मीडियम स्कूल में डाल दीजिए.” उन्होंने बताया कि इन शिकायतों के कारण घर पर उन्हें खूब डांट सुननी पड़ती थी.
मां स्कूल छोड़ने भी जाती थीं और रास्ते भर डांटती थीं
बॉबी ने अपने बचपन की एक और याद शेयर करते हुए कहा, “कई बार सुबह-सुबह मेरी किस्मत अच्छी होती थी कि स्कूल घर के पास था. मेरी मां मुझे स्कूल छोड़ने जाती थीं, लेकिन रास्ते भर मेरी पिटाई भी करती रहती थीं.” उन्होंने आगे बताया, “एक दिन स्कूल के प्रिंसिपल बाहर खड़े थे. उन्होंने मेरी मां से कहा कि आपका बेटा पढ़ना नहीं चाहता, इसे वापस घर ले जाइए. उस समय मुझे लगा कि उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए था, क्योंकि मां मुझे वापस घर ले गईं और पूरे रास्ते फिर से मारती रहीं. ज्यादातर वह चप्पल से मारती थीं, वही उनका पसंदीदा हथियार था.”
वर्कफ्रंट पर क्या कर रहे हैं बॉबी देओल?
काम की बात करें तो बॉबी देओल जल्द ही निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म ‘बंदर’ में नजर आएंगे. यह एक्शन थ्रिलर फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इसके अलावा वह फिल्म ‘अल्फा’ का भी हिस्सा हैं.
यह भी पढ़ें- कंगना रनौत के बाद अब भूमि पेडनेकर की राजनीति में एंट्री? खुद दिया ये जवाब
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










