ePaper

दीपिका बोली,रणबीर से breakup के बाद normal...

Updated at : 27 Oct 2014 9:59 AM (IST)
विज्ञापन
दीपिका बोली,रणबीर से breakup के बाद normal...

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपने और रणबीर के रिश्‍ते के बारे में कोई बात नहीं करना चाहती. कभी दोनों के बीच रिश्‍तों की गरमाहट थी. वहीं दीपिका इनदिनों रणबीर के साथ फिल्‍म ‘तमाशा’ कर रही है. उन्‍होंने बस इतना कहा था कि उन्‍हें रणबीर से हुए ब्रेकअप के बाद उन्‍हें संभलने में समय […]

विज्ञापन

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपने और रणबीर के रिश्‍ते के बारे में कोई बात नहीं करना चाहती. कभी दोनों के बीच रिश्‍तों की गरमाहट थी. वहीं दीपिका इनदिनों रणबीर के साथ फिल्‍म ‘तमाशा’ कर रही है. उन्‍होंने बस इतना कहा था कि उन्‍हें रणबीर से हुए ब्रेकअप के बाद उन्‍हें संभलने में समय लगा था.

डिंपल गर्ल ने हाल में ही एक टॉक शो के दौरान बताया कि,’ हमदोनों के ब्रेकअप होने के बाद मुझे संभलने में समय लगा था. लेकिन अब मैं उस बारे में कोई बात नहीं करना चाहती. मैं अच्‍छी फिल्‍में कर रहीं हूं और आगे बढ रही हूं. पीछे मुडकर नहीं देखना चाहती.’

इससे पहले दीपिका-रणबीर ‘बचना ए हसीनो’ और ‘ये जवानी है दीवानी’ में साथ नजर आये थे. दोनों की जोडी को दर्शकों ने खासा पसंद किया था. दोनों को पर्दे पर रोमांस करते देखा गया था और पर्दे के पीछे भी दोनों के करीब होने के चर्चाएं किसी से छुपी नहीं थी.

वहीं दीपिका ने बताया कि मैं रणबीर के साथ काम करने को लेकर कम्फर्टेबल हूं. मैं पिछली सारी बाते भूल गई हूं. हमदोनों बेहतर काम कर रहें है. दोनों के बीच किसी भी बात का कोई मलाल नहीं है. फिलहाल दीपिका अपनी हालिया प्रदर्शित फिल्‍म ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ की कमाई को लेकर खासा खुश है.

फिल्‍म ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ में दीपिका शाहरुख खान के साथ लीड रोल में है. फिल्‍म ने 3 दिनों में 100 करोड को आंकडा पार कर लिया है. फिल्‍म में विवान शाह, अभिषेक बच्‍चन, बोमन ईरानी और सोनू सूद मुख्‍य भूमिकाओं में है. फिल्‍म को दर्शकों का जगरदस्‍त रिस्‍पांस मिल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola