ePaper

कैट ने कहा,रणवीर मेरी जिदंगी का महत्वपूर्ण हिस्सा

Updated at : 18 Sep 2014 8:49 AM (IST)
विज्ञापन
कैट ने कहा,रणवीर मेरी जिदंगी का महत्वपूर्ण हिस्सा

मुंबई: लव बर्ड रणवीर कपूर और कैटरीना कैफ के प्यार के चर्चे लोगों की जुबान पर है हालांकि अभी तक दोनों ने इस बारे में खुल कर बात नहीं की है. इस लव बर्ड को कई बार एक दूसरे के साथ देखा गया है. कुछ दिन पहले एक कार्यक्रम में रणवीर से जब इस बारे […]

विज्ञापन

मुंबई: लव बर्ड रणवीर कपूर और कैटरीना कैफ के प्यार के चर्चे लोगों की जुबान पर है हालांकि अभी तक दोनों ने इस बारे में खुल कर बात नहीं की है. इस लव बर्ड को कई बार एक दूसरे के साथ देखा गया है. कुछ दिन पहले एक कार्यक्रम में रणवीर से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि फिलहाल उनका शादी करने का कोई इरादा नहीं है. अभी वह 2016 तक इस बारे में बात भी नहीं करेंगे. हालांकि दोनों की शादी की भी अटकलें लगती रहती हैं.

एक कार्यक्रम में कैट ने रणबीर को लेकर कुछ अजीब सी बात कह डाली. एक साक्षात्कार में जब उनसे उनकी आगामी फिल्म ‘बैंग बैंग’, उनकी बहन इसाबेल कैफ और उनके कथित प्रेमी रणबीर कपूर को लेकर खुल कर बात की गई जिसमें उन्होंने रणवीर को अपनी जिदंगी का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया.

जब कैट से उनकी फिल्म ‘बैंग बैंग’ के बारे में पूछा गया कि यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म ‘नाइट एंड डे’ का रीमेक है, इसके जवाब में कैट ने कहा, "​मैंने फिल्म देखी है, और सिद्धार्थ आनंद ने सिर्फ फिल्म की बनावट को उधार लिया है. मैं कहूंगी कि ‘बैंग बैंग’ को नाइट एंड डे’ का रीमेक कहने के बजाय इसे उस से प्रेरणा लेकर बनाया गया है. मैं इसमें मुसीबत में फंसी एक लड़की का किरदार नहीं निभा रही हूं.

अब रणवीर और कैट कब एक दूसरे के होते हैं यह देखने वाली बात है. मीडिया में कई बार खबर आने के बाद भी इनकी चुप्पी दोनों के प्यार पर मुहर लगाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola