फिल्मों को छोड अब होस्ट बन गए सोनम-फवाद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Sep 2014 10:26 AM
बॉलीवुड की चुलबुली और जानीमानी अभिनेत्री सोनम कपूर और पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान अब टीवी के हॉस्ट बन गए है. सोनम-फवाद को हालही में बिंदास चैनल पर प्रसारित होने वाला शो ‘ये है आशिकी’ में देखा गया था. दोनों ही शो में हॉस्ट की भूमिका निभा रहे थे.दोनों ही फिल्म ‘खूबसूरत’ में एक दूसरे के […]
बॉलीवुड की चुलबुली और जानीमानी अभिनेत्री सोनम कपूर और पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान अब टीवी के हॉस्ट बन गए है. सोनम-फवाद को हालही में बिंदास चैनल पर प्रसारित होने वाला शो ‘ये है आशिकी’ में देखा गया था. दोनों ही शो में हॉस्ट की भूमिका निभा रहे थे.दोनों ही फिल्म ‘खूबसूरत’ में एक दूसरे के आपोजिट नजर आएंगे.
सोनम शो को होस्ट कर काफी खुश है उनका कहना है कि शो मे हॉस्ट करने का अनुभव बहुत मजेदार था. उन्होंने आगे बताया कि कुछ हटकर करने में मुझे बहुत मजा आता है. जो आपके काम का हिस्सा नहीं हो और बिलकुल ही हटकर हो. आपको अलग-अलग चीजें सिखने का मौका मिलता है. जो की आपके व्यक्तित्व का एक अलग पहलू बन जाता है.
सोनम और फवाद जल्द ही फिल्म ‘खूबसूरत’ 19 सितंबर को रिलीज होगी. इस फिल्म से फवाद बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत कर रहे हैं. इस फिल्म का निर्देशन निर्माता शशांक घोष कर रहे हैं.दोनों ही कलाकार इस फिल्म को लेकर खासा उत्साहित है.
फवाद सोनम के साथ इस फिल्म में काम करके काफी खुश है. उनका कहना है कि सोनम के साथ काम कर उन्हें बहुत ही अच्छा लग रहा है. मेरे बॉलीवुड में एंट्री करने के साथ ही और पाक्स्तिानी कलाकारों के लिए रास्ता खुल जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










