झलक के सेट पर झूमे इमरान और हुमैमा

Updated at : 15 Aug 2014 10:47 AM (IST)
विज्ञापन
झलक के सेट पर झूमे इमरान और हुमैमा

मुंबई:बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी को अपनी आने वाली फिल्‍म राजा नटवरलाल से काफी उम्मीद है. इससे पहले लगातार उनकी दो फिल्‍में एक थी डायन और घनचक्कर बुरी तरह पीट चुकी है.इमरान इस फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं. प्रमोशन के सिलसिले इमरान और हुमैमा रियलिटी शो "झलक दिखला जा" के सेट पर पहुंचे. यहां […]

विज्ञापन

मुंबई:बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी को अपनी आने वाली फिल्‍म राजा नटवरलाल से काफी उम्मीद है. इससे पहले लगातार उनकी दो फिल्‍में एक थी डायन और घनचक्कर बुरी तरह पीट चुकी है.इमरान इस फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं.

प्रमोशन के सिलसिले इमरान और हुमैमा रियलिटी शो "झलक दिखला जा" के सेट पर पहुंचे. यहां दोनों ने जमकर मस्ती की. हुमैमा "नटवरलाल" से बॉलीवुड में कदम रख रही है.शो में इमरान बेहद फनी मूड में नजर आए. उन्होंने शो की जज माधुरी दीक्षित के साथ डांस किया. वहीं शो के कंटेस्टेंट के साथ भी मस्ती की. इस दौरान इमरान व हुमैमा की जोड़ी देखने लायक थी.

कुणाल देशमुख निर्देशित फिल्म में इमरान हाशमी व हुमैमा मलिक ने मुख्य भूमिका निभाई है. फिल्म का निर्माण सिद्धार्थ रॉय कपूर ने किया है. फिल्म 29 अगस्त को रिलीज होगी.हुमैमा को भी इस फिल्‍म से काफी आशा है. वह एक पाकिस्तानी मॉडल है. इससे पहले कई पाकिस्तानी मॉडल और अभिनेत्रियों बॉलीवुड में अपना जलवा बिखेर चुकीं हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola