ePaper

''हैप्पी न्यू ईयर'' में चार्ली बनकर किंग खान करेंगे धमाल

Updated at : 15 Aug 2014 7:51 AM (IST)
विज्ञापन
''हैप्पी न्यू ईयर'' में चार्ली बनकर किंग खान करेंगे धमाल

नयी दिल्ली: शाहरुख और फराह की फिल्‍म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ का ट्रेलर आज लॉन्च किया जायेगा. इसकी एक झलक पाने के लिए फैंस काफी दिनों से इंतजार कर रहे हैं. रेड चिली बैनर तले बनी फिल्म इस फिल्‍म को दिवाली के मौके पर रिलीज किया जायेगा. ट्रेलर से पहले फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: शाहरुख और फराह की फिल्‍म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ का ट्रेलर आज लॉन्च किया जायेगा. इसकी एक झलक पाने के लिए फैंस काफी दिनों से इंतजार कर रहे हैं. रेड चिली बैनर तले बनी फिल्म इस फिल्‍म को दिवाली के मौके पर रिलीज किया जायेगा.

ट्रेलर से पहले फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया गया है. यह 1 मिनट पांच सकेंड का पोस्टर है. इस फिल्‍म में दीपिका ने मोहीनी और शाहरुख खान ने चार्ली का किरदार निभाया है.वहीं अभिषेक बच्चन नंदू की भूमिका में नजर आयेंगे.

‘हैप्पी न्यू ईयर’ से एक बार शाहरुख और फराह की हिट जोड़ी छाने को तैयार है ये फिल्म एक्शन और कॉमेडी ड्रामा से भरपूर होगी. ओम-शांति-ओम, चेन्नई-एक्सप्रेस की हिट जोड़ी शाहरुख और दीपिका ने इस फिल्म को काफी रोमांचक बना दिया है.

फिल्म इन दोनों के अलावा बोमन ईरानी, विवान शाह और अभिषेक बच्चन भी नजर आएंगे. फिल्म के ट्रेलर में दीपिका बेहद हॉट नजर आ रही हैं. ये फिल्म एसे लोगों की कहानी है जो जिंदगी में आखिरी चांस के लिए बड़ा रिस्क लेते हैं. फिल्म का टीजर दो दिन पहले ही जारी किया गया था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola