‘मोहन जोदाड़ो’ की शूटिंग अक्टूबर में शुरु होगी,रितिक खुद को कर रहे हैं तैयार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Aug 2014 7:11 AM
मुंबई:फिल्मकार आशुतोष गोवारीकर की फिल्म ‘मोहन जोदाड़ो’ की शूटिंग जल्द शुरु होने जा रही है. खबरों की माने तो शूटिंग अक्टूबर में शुरु होगी जिसे दक्षिण अफ्रीका में फिल्माया जायेगा. इसके लिए गोवारीकर ने डिजनी इंडिया के साथ संपर्क किया है. इस फिल्म में अभिनेता के तौर पर रितिक रोशन नजर आयेंगे जबकि मिस इंडिया […]
मुंबई:फिल्मकार आशुतोष गोवारीकर की फिल्म ‘मोहन जोदाड़ो’ की शूटिंग जल्द शुरु होने जा रही है. खबरों की माने तो शूटिंग अक्टूबर में शुरु होगी जिसे दक्षिण अफ्रीका में फिल्माया जायेगा.
इसके लिए गोवारीकर ने डिजनी इंडिया के साथ संपर्क किया है. इस फिल्म में अभिनेता के तौर पर रितिक रोशन नजर आयेंगे जबकि मिस इंडिया यूनिवर्स 2010 की दूसरी उपविजेता पूजा हेगड़े इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखेंगी.
फिल्म का पहला शेड्यूल सिंधु घाटी सभ्यता की पृष्ठभूमि लिए हुए, जो दक्षिण अफ्रीका में शुरू होगा. तिक-गोवारीकर ‘जोधा अकबर’ के बाद अब ‘मोहन जोदाड़ो’ के लिए एकजुट हुए हैं. यह साथ में उनकी दूसरी फिल्म होगी.
फिल्म का निर्माण उनका प्रोडक्शन आशुतोष गोवारीकर प्रोडक्शन्स प्राइवेट लिमिटेड (एजीपीपीएल) और डिजनी इंडिया करेगा.फिल्म निर्माता और गोवारीकर की पत्नी सुनीता गोवारीकर ने कहा, ‘‘हमारी पिछली फिल्मों में हमेशा से ही यूटीवी और एजीपीपीएल के बीच एक नैसर्गिक रचनात्मक तालमेल रहा है.
इस बार डिजनी से अपने सहयोग के जरिए हमारा परिवारों का मनोरंजन करने पर और ज्यादा ध्यान रहेगा और सबसे बढ़कर, मैं डिजनी टीम के साथ दोबारा काम करने के लिए बेताब हूं.’
रितिक के करीबी सूत्रों की की माने तो वे इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं और अपने फिगर को और मेंटेन करने में लगे हुए है. इससे पहले रितिक ने फिल्म जोधा अकबर में अपने अभिनय का लोहा मनावाया था. बताया जा रहा है कि यह भी एक पौराणिक फिल्म है जिसमें रितिक को लगभग उसी प्रकार का किरदार निभाना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










