ePaper

फिल्‍मों के मामले में चूजी नहीं है यह ''गुंडा''

Updated at : 13 Aug 2014 9:46 AM (IST)
विज्ञापन
फिल्‍मों के मामले में चूजी नहीं है यह ''गुंडा''

मुंबई:फिल्‍म गुंडे में अपने अभिनय का जौहर दिखा चुके बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर चूजी नहीं हैं. उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि फिल्मों का चयन करते वक्त बहुत सोच-विचार नहीं करते, बल्कि फिल्‍में वह अनुभव के लिए फिल्में करते हैं. अबतक अर्जुन की केवल पांच फिल्में पर्दे पर एज ए हीरो दिखे हैं. इस […]

विज्ञापन

मुंबई:फिल्‍म गुंडे में अपने अभिनय का जौहर दिखा चुके बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर चूजी नहीं हैं. उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि फिल्मों का चयन करते वक्त बहुत सोच-विचार नहीं करते, बल्कि फिल्‍में वह अनुभव के लिए फिल्में करते हैं. अबतक अर्जुन की केवल पांच फिल्में पर्दे पर एज ए हीरो दिखे हैं.

इस बार वे बिल्कुल अलग तरह की फिल्म ‘फाइंडिंग फैनी’ में नजर आने वाले हैं. इस फिल्‍म में उनके साथ नसीरुद्दीन शाह, पंकज कपूर, डिंपल कपाड़िया और दीपिका पादुकोण भी नजर आयेंगे. यह निर्देशक होमी अदजानिया की फिल्म है.

अर्जुन ने सोमवार को फिल्म के गीत ‘फैनी रे..’ के लॉन्चिंग अवसर पर कहा, ‘यह फिल्म करने से पहले मैंने बहुत नहीं सोचा. मुझे इस फिल्‍म में ऐसे बड़े अभिनेताओं के साथ काम करने का मौका मिल रहा है. इसलिए मुझे उम्मीद है कि मैं बेहतर अभिनेता बन पाऊंगा.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola