ePaper

हैपी बर्थ डे जैक्लिन

Updated at : 11 Aug 2014 9:53 AM (IST)
विज्ञापन
हैपी बर्थ डे जैक्लिन

मुंबई:फिल्म किक में दबंग खान यानी सलमान खान की हिरोईन जैक्लिन फर्नांडिस आज अपना 28 वां जन्मदिन मना रहीं हैं. जैक्लिन का जन्म एक मध्‍यवर्गीय परिवार में 11 अगस्त 1985 कोहुआ. उन्होंने बॉलीवुड में 2009 में कदम रखा उनकी पहली फिल्‍म अलादीन थी हालांकि उनकी यह फिल्‍म ज्यादा कमाल नहीं कर पाई. इस फिल्‍म में […]

विज्ञापन

मुंबई:फिल्म किक में दबंग खान यानी सलमान खान की हिरोईन जैक्लिन फर्नांडिस आज अपना 28 वां जन्मदिन मना रहीं हैं. जैक्लिन का जन्म एक मध्‍यवर्गीय परिवार में 11 अगस्त 1985 कोहुआ.

उन्होंने बॉलीवुड में 2009 में कदम रखा उनकी पहली फिल्‍म अलादीन थी हालांकि उनकी यह फिल्‍म ज्यादा कमाल नहीं कर पाई. इस फिल्‍म में उनके साथ महानायक अमिताभ बच्चन नजर आये.बेशक यह उनके लिए एक सपना पूरा होने जैसा था.

फिल्‍म साईन करने से पहले जैक्लिन ने कहा भी था कि ‘मैं अमित जी की फिल्में देखकर बड़ी हुई हूं और मेरे पिता उनके बहुत बड़े फैन हैं. यह मेरी खुशनसीबी है कि अपनी पहली फिल्म में ही मैं बिग बी के साथ काम कर रही हूं.

वह एक बहुत अच्छे इंसान हैं और काम के प्रति उनकी समझ व लगन गजब की है. वैसे, पहली फिल्म होने की वजह से मैं थोड़ी नर्वस थी, लेकिन अमित जी से हमेशा मेरा हौसला बढ़ाया है.’

वे 2011 में फिल्‍म मर्डर -2 से चर्चे में आईं. इस फिल्म में उनके लुक को फैंस ने काफी पसंद किया. फलिहाल वे फिल्म किक के कारण सूर्खियां बनीं हुईं हैं. इस फिल्‍म में जैक्लिन ने एक डॉक्टर की भूमिका निभाई है. फिल्म ने भारत में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola