ePaper

दूसरे हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत है गुड न्यूज,ताबड़तोड़ कमाई जारी

Updated at : 05 Jan 2020 11:37 AM (IST)
विज्ञापन
दूसरे हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत है गुड न्यूज,ताबड़तोड़ कमाई जारी

अभिनेता अक्षय कुमार और करीना कपूर खान की फिल्म गुड न्यूज बॉक्स ऑफिस पर अभी भी झंडे गाड़े हुए और ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. लोग फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं. यही वजह है कि इसने महज एक सप्ताह में 127.90 करोड़ की कमाई की है. फिल्म ने दूसरे हफ्ते शुक्रवार को 8.10 […]

विज्ञापन

अभिनेता अक्षय कुमार और करीना कपूर खान की फिल्म गुड न्यूज बॉक्स ऑफिस पर अभी भी झंडे गाड़े हुए और ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. लोग फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं. यही वजह है कि इसने महज एक सप्ताह में 127.90 करोड़ की कमाई की है. फिल्म ने दूसरे हफ्ते शुक्रवार को 8.10 करोड़ का बिजनेस किया है.

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर फिल्म की कमाई के आंकेड़े शेयर किये हैं. तरण आदर्श ने लिखा कि- गुड न्यूज दूसरे हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से बनी है. फिल्म आसानी से 150 करोड़ कमा लेगी. फिल्म ने शुक्रवार को 17.56 करोड़, शनिवार को 21.78 करोड़, रविवार को 25.65 करोड़, सोमवार को 13.41 करोड़, मंगलवार को 16.20 करोड़, बुधवार को 22.50 करोड़, गुरुवार को 10.80 करोड़ का कारोबार किया.

फिल्म की अच्छी कमाई को देखते हुए अक्षय कुमार ने कहा- गुड न्यूज को मिलने वाली प्रतिक्रिया से हम बेहद खुश हैं, क्योंकि यह फिल्म एक ऐसे विषय पर आधारित है जिसे दर्शकों के साथ जरूर साझा किया जाना चाहिए था. यह काफी महत्वपूर्ण विषय है. मैं न केवल भारत के दर्शकों को, बल्कि विदेश के दर्शकों को भी धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने हमें खुले मन से स्वीकार किया. इस फिल्म के साथ ही मुझे यह विश्वास हो गया है कि अच्छे संदेश और विषय वाली फिल्म हमेशा सफलता और सराहना प्राप्त करती है.

यहां आपको बता दें कि फिल्म गुड न्यूज को राज मेहता ने डायरेक्ट किया है. मूवी में अक्षय और करीना के अलावा दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी अहम रोल में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola