इंस्टाग्राम पर अर्जुन कपूर के प्रशंसकों की संख्या हुई एक करोड़ 10 लाख

मुंबई : अभिनेता अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर लाख फॉलोवर की संख्या पार होने पर अपने प्रशंसकों को उनके प्रेम के लिए धन्यवाद दिया है. अर्जुन ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर लिखा, “आपके प्रेम के लिए धन्यवाद.” इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपने परिचय के तौर ‘पुत्र ,भाई,मित्र और अभिनता बताया है और उनका कहना है कि […]
मुंबई : अभिनेता अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर लाख फॉलोवर की संख्या पार होने पर अपने प्रशंसकों को उनके प्रेम के लिए धन्यवाद दिया है. अर्जुन ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर लिखा, “आपके प्रेम के लिए धन्यवाद.” इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपने परिचय के तौर ‘पुत्र ,भाई,मित्र और अभिनता बताया है और उनका कहना है कि जो कहते हैं कि समय धन है, वह झूठ बोलते हैं. समय जीवन है.” अर्जुन कपूर ‘पानीपत’ फिल्म में नजर आएंगे. फिल्म को ट्रेलर रिलीज हो गया है जिसे बेहद पसंद किया जा रहा है.
‘पानीपत’ की बात करें तो, आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में 1761 में हुई पानीपत की लड़ाई को दिखाया जायेगा. अर्जुन कपूर इस फिल्म में मराठा योद्धा सदाशिव राव भाउ का किरदार निभा रहे हैं.
फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन कपूर और कृति सेनन मुख्य भूमिका में हैं जबकि पद्मिनी कोल्हापुरी, मोहनीश बहल और जीनत अमान विशेष भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित है जो 14 जनवरी 1761 को लड़ी गई थी. यह युद्ध मराठा और अफगानिस्तान के शासक अहमद शाह अब्दाली के बीच लड़ा गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










