''ड्रीम गर्ल'' हेमा के साथ रोमांस करेंगे राजकुमार!

मुंबई: बॉलीवुड में ड्रीम गर्ल के नाम से पहचानी जाने वाली अभिनेत्री हेमा मालिनी अभिनेता राजकुमार राव के साथ रोमांस करती नजर आने वाली है. खबर है कि रमेश सिप्पी की फिल्म ‘शिमला मिर्ची’ में दोनों एक साथ दिखेंगे. यह एक रोमांटिक कॉमेडी है. फिल्म को लेकर राजकुमार काफी उत्साहित है. उन्होंने बताया, ‘‘फिल्म ‘शिमला […]
मुंबई: बॉलीवुड में ड्रीम गर्ल के नाम से पहचानी जाने वाली अभिनेत्री हेमा मालिनी अभिनेता राजकुमार राव के साथ रोमांस करती नजर आने वाली है. खबर है कि रमेश सिप्पी की फिल्म ‘शिमला मिर्ची’ में दोनों एक साथ दिखेंगे. यह एक रोमांटिक कॉमेडी है.
फिल्म को लेकर राजकुमार काफी उत्साहित है. उन्होंने बताया, ‘‘फिल्म ‘शिमला मिर्ची’ एक बहुत असाधारण फिल्म है. यह रोमांटिक-कॉमेडी है और फिल्म बहुत अलग तरह से बनने जा रही है. मैं रुपहले पर्दे पर हेमा मालिनी के साथ रोमांस करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं.’’
राजकुमार कहते हैं कि ‘शिमला मिर्ची’ के फिल्मकारों ने उनसे वजन बढ़ाने के लिए कहा है. फिल्म की शूटिंग सितंबर में शुरू होगी. राजकुमार ने बताया, ‘‘फिल्म की ज्यादातर शूटिंग शिमला में होगी और फिल्मकारों ने मुझसे वजन बढ़ाने के लिए कहा है.’राजकुमार की तारीफ फिल्म सिटी लाईट को लेका काफी हुई है. फिल्म में उनके अभिनय को सबने सराहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




