इस फिल्म में पति - पत्नी का किरदार निभायेंगे दीपिका-रणवीर
Updated at : 19 Sep 2019 4:43 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने कहा कि उन्होंने कबीर खान की फिल्म ‘‘83” के लिए इसलिए हां की क्योंकि उनका मानना है कि एक खिलाड़ी के परिवार या जीवनसाथी के योगदान को पहचान नहीं मिल पाती. इस फिल्म में दीपिका दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव की पत्नी रोमी देव का किरदार निभाएंगी. कपिल देव का […]
विज्ञापन
मुंबई : अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने कहा कि उन्होंने कबीर खान की फिल्म ‘‘83” के लिए इसलिए हां की क्योंकि उनका मानना है कि एक खिलाड़ी के परिवार या जीवनसाथी के योगदान को पहचान नहीं मिल पाती. इस फिल्म में दीपिका दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव की पत्नी रोमी देव का किरदार निभाएंगी. कपिल देव का किरदार उनके पति रणवीर सिंह निभाएंगे. ‘‘पद्मावत” के बाद दोनों की साथ में यह चौथी फिल्म होगी.
दीपिका ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘कबीर ने फिल्म के लिए मेरे बारे में सोचा. यह बहुत छोटी-सी भूमिका है लेकिन बहुत खास है क्योंकि मुझे लगता है कि जीवनसाथी या परिवार की भूमिका को हमेशा उचित श्रेय नहीं दिया जाता.” उन्होंने कहा, ‘‘जब आप एथलीटों को देखते हो और जब वे जीतते हैं तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करते हैं तो परिवार को बहुत कम पहचान मिलती है.
इसे ध्यान में रखते हुए मैं यह फिल्म करना चाहती हूं.” ‘‘83” में कपिल देव की कप्तानी में भारत की जीत दिखाई जाएगी जब टीम ने 1983 में पहला विश्व कप खिताब जीतने के लिए वेस्ट इंडीज को धूल चटायी थी. यह फिल्म 10 अप्रैल 2020 को रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




