ePaper

क्‍या शिवसेना में शामिल होने जा रही हैं उर्मिला मातोंडकर? अभिनेत्री ने दिया ये जवाब

Updated at : 18 Sep 2019 10:50 AM (IST)
विज्ञापन
क्‍या शिवसेना में शामिल होने जा रही हैं उर्मिला मातोंडकर? अभिनेत्री ने दिया ये जवाब

मुंबई : अभिनेत्री और राजनीतिक नेता उर्मिला मातोंडकर ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि वह किसी भी राजनीतिक पार्टी में शामिल नहीं हो रही हैं. इस तरह की अटकलें थी कि कांग्रेस छोड़ने के बाद वह शिवसेना में शामिल हो सकती हैं. मातोंडकर की सफाई इन खबरों की पृष्ठभूमि में आई है कि वह कांग्रेस […]

विज्ञापन

मुंबई : अभिनेत्री और राजनीतिक नेता उर्मिला मातोंडकर ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि वह किसी भी राजनीतिक पार्टी में शामिल नहीं हो रही हैं. इस तरह की अटकलें थी कि कांग्रेस छोड़ने के बाद वह शिवसेना में शामिल हो सकती हैं. मातोंडकर की सफाई इन खबरों की पृष्ठभूमि में आई है कि वह कांग्रेस छोड़ने के बाद से ही शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी मिलिंद नारवेकर से संपर्क में हैं और शिवसेना में शामिल होने पर विचार कर सकती हैं. यह पार्टी भाजपा नीत महाराष्ट्र और केंद्र सरकार में सहयोगी है.

मातोंडकर ने मंगलवार को जारी बयान में कहा, ‘ मैं किसी भी पार्टी में शामिल नहीं हो रही हूं. इसलिए मीडिया से अनुरोध है कि कृपया जो भी वे सुनते हैं, उसे साझा नहीं करें.” महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव अगले महीने होने हैं.

गौरतलब है कि उर्मिला मातोंडकर ने 10 सितंबर को कांग्रेस से इस्तीफे की घोषणा की थी. वह छह महीने पहले ही पार्टी में शामिल हुई थी. उन्होंने मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन भाजपा के गोपाल शेट्टी से शिकस्त खाई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola