Saaho Box Office Collection Day 2: फिल्म की कमाई ने तोड़े कई रिकॉर्ड, लेकिन ''बाहुबली'' से रह गयी पीछे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Sep 2019 5:38 PM
नयी दिल्ली : प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘साहो’ ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन भी धमाकेदार कमाई की है. लेकिन यह फिल्म प्रभास की ही पिछली फिल्म ‘बाहुबली’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पायी. 24 करोड़ रुपये से शानदार ओपनिंग करने वाली ‘साहो’ ने रिलीज के दूसरे दिन शनिवार को 23 करोड़ रुपये की […]
नयी दिल्ली : प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘साहो’ ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन भी धमाकेदार कमाई की है. लेकिन यह फिल्म प्रभास की ही पिछली फिल्म ‘बाहुबली’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पायी. 24 करोड़ रुपये से शानदार ओपनिंग करने वाली ‘साहो’ ने रिलीज के दूसरे दिन शनिवार को 23 करोड़ रुपये की कमाई की. ‘बॉक्स ऑफिस इंडिया’ की वेबसाइट के अनुसार फिल्म ने दो दिन में ही 47 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ‘साहो’ की इस जबरदस्त कमाई को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि यह पहले वीकेंड में 70 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जायेगी.
फिल्म ‘साहो’ के सभी वर्जन की बात करें तो फिल्म ने बीते दिन 50-55 करोड़ रुपये की कमाई की है. अपने इन आंकड़ों के जरिए ‘साहो’ (Saaho) ने देशभर में दो दिन में ही 140 करोड़ का कलेक्शन किया है. सोमवार को कुछ जगहों पर गणेश चतुर्थी की छुट्टी है और ऐसे में इस फिल्म की कमाई और बढ़ सकती है.
हॉलीवुड स्टाइल का एक्शन समेटे ‘साहो’ एक्शन प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन फिल्म साबित हो रही है. ‘साहो’ की कहानी दो हजार करोड़ की चोरी की है और उसके बाद ब्लैक बॉक्स का चक्कर है. चोरी, और विलेन्स की सीनाजोरी के बीच सबको याद आते हैं अंडरकवर पुलिस अफसर प्रभास. फिल्म में प्रभास की एंट्री के साथ ही एक्शन का तूफान आ जाता है. इससे पहले प्रभास ने ‘बाहुबली’ के जरिए भी खूब धमाल मचाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










