''मैरी कॉम'' में प्रियंका ने खाये मुक्के
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jul 2014 8:01 AM
मुंबई : अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फिल्म मैरी कॉम में पेशेवर मुक्केबाजों से दो-दो हाथ किये हैं. वह कहती हैं कि शूटिंग के दौरान पेशेवर मुक्केबाजों के मुक्के झेलना आसान नहीं था. प्रियंका ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, फिल्म में मेरे सभी प्रतिद्वंद्वी सचमुच के मुक्केबाज थे. उनके साथ शूटिंग करना बहुत कठिन […]
मुंबई : अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फिल्म मैरी कॉम में पेशेवर मुक्केबाजों से दो-दो हाथ किये हैं. वह कहती हैं कि शूटिंग के दौरान पेशेवर मुक्केबाजों के मुक्के झेलना आसान नहीं था. प्रियंका ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, फिल्म में मेरे सभी प्रतिद्वंद्वी सचमुच के मुक्केबाज थे.
उनके साथ शूटिंग करना बहुत कठिन था, क्योंकि वे सचमुच के मुक्केबाज हैं और उन्हें नहीं पता कि एक नकली मुक्का कैसे जड़ा जाता है. उन्हें आपको सच में मारना था. इसलिए मुझे बहुत मुक्के झेलने थे और वह सच में बहुत जोरदार थे. संजय लीला भंसाली और वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स द्वारा सह-निर्मित मैरी कॉम मशहूर महिला मुक्केबाज मैरी कॉम के उतार-चढ़ाव भरे जीवन की कहानी है. उमंग कुमार निर्देशित यह फिल्म पांच सितंबर को रिलीज हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










