खान सर अगर हुए गिरफ्तार तो नहीं मिलेगी जमानत, 10 साल तक रहेंगे जेल में, जानिए और क्या हो सकती है सजा

Published by : Preeti Dayal Updated At : 06 Jun 2026 9:02 AM

विज्ञापन

खान सर

Khan Sir: पटना के चर्चित खान सर को पुलिस तलाश रही है. उन पर आर्म्स एक्ट और हत्या की कोशिश के तहत केस दर्ज किया गया है. शुक्रवार को पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी. जो धारा खान सर पर लगाई गई है, उसके मुताबिक एक बार खान सर गिरफ्तार हो गए तो उन्हें अग्रिम जमानत नहीं मिल सकेगी.

विज्ञापन

Khan Sir: शुक्रवार को खान सर पर एफआईआर दर्ज किया गया. इसके बाद से खान ग्लोबल स्टडीज के बाहर गहमागहमी देखने के लिए मिली. खान सर की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है. शुक्रवार को पूरी रात हाई वोल्टेज ड्रामा चला. छात्रों की भीड़ शुक्रवार रात से शनिवार की सुबह तक कोचिंग के बाहर जुटी रही. पुलिस ने कई बार उनसे हटने की अपील भी की लेकिन वे कोचिंग के बाहर ही डटे रहे.

इस मामले में पुलिस को अब खान सर की तलाश है. क्योंकि यह मामला जिन बीएनएस की धाराओं में दर्ज किया गया है, वह गैरजमानतीय है. मामला बीएनएस की धारा 109 (हत्या का प्रयास), 25(9)/27/35 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया है. इन धाराओं में पुलिस खान सर को किसी भी समय गिरफ्तार कर सकती है. पुलिस टीम खान सर की तलाश में मुसल्लहपुर स्थित खान ग्लोबल संस्थान परिसर भी पहुंची. लेकिन वे वहां नहीं मिले.

BNS की धारा 109 के बारे में जानिए

– धारा 109 तब लगाई जाती है जब कोई व्यक्ति जानबूझकर किसी दूसरे व्यक्ति की जान लेने की कोशिश करता है, लेकिन वह इस कार्य में सफल नहीं होता.
– इसमें चाकू, बंदूक या किसी अन्य खतरनाक हथियार से किसी पर हमला करना शामिल है.
– सजा के तौर पर 10 साल तक जेल और जुर्माने का प्रावधान है.
– हत्या का प्रयास करना बेहद गंभीर माना जाता है. ऐसे में इस गंभीरता को देखते हुए इसे गैर-जमानती रखा गया है. यानी कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे जमानत नहीं मिलेगी.

आज फिर पुलिस कर सकती है प्रयास

खान सर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस आज फिर प्रयास कर सकती है. शुक्रवार को पुलिस ने इसके लिए प्रयास किया था लेकिन कोचिंग के बाहर छात्रों की भारी भीड़ जुटी और उन्होंने खान सर के समर्थन में जमकर नारे लगाए. ऐसे में पुलिस खान सर तक नहीं पहुंच सकी. आज कभी भी पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है.

यह है पूरा मामला

दो जून की रात 10:30 बजे खान ग्लोबल स्टडीज एकेडमी और ज्ञान बिंदु कोचिंग एकेडमी के बीच विवाद हुआ था. इस दौरान मारपीट हुई और खान ग्लोबल के गार्ड चुनचुन का सिर फोड़ दिया गया. खान ग्लोबल के मैनेजर कन्हैया प्रसाद सिंह के बयान पर ज्ञान बिंदु के निदेशक रौशन आनंद और दो अन्य अभिषेक और गौरव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.

इसी बीच दो जून को खान सर के दो निजी सुरक्षा गार्ड के फायरिंग का वीडियो वायरल हो गया. पुलिस ने खान सर से पूछताछ की. उन्होंने बताया कि फायरिंग करते हुए जिन दो लोगों का वीडियो वायरल हुआ है, वे उनके निजी सुरक्षा गार्ड हैं. इसके बाद गार्ड प्रदीप कुमार और तालेबर सिंह से पूछताछ हुई. दोनों ने बताया कि दो जून की रात 10:30 बजे कुछ लोग उग्र होकर खान ग्लोबल कोचिंग के बाहर आये और गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड चुनचुन को मारपीट कर जख्मी कर दिया.

साथ ही गेट पर लगे बैनर और पोस्टर को फाड़ दिया. काफी हंगामा हुआ. हम दोनों गार्ड अपने हथियार लेकर खान सर के साथ बाहर आये. इसी दौरान खान सर ने उनसे कहा कि देख क्या रहे हो, भीड़ पर फायरिंग करो. जो होगा देखा जायेगा. इसके बाद उन लोगों ने दो-दो राउंड फायरिंग की.

Also Read: खान सर को नहीं गिरफ्तार कर सकी पुलिस, रातभर चला ड्रामा, सुबह तक कोचिंग के बाहर डटे रहे छात्र

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन