ePaper

#WarTeaser : रितिक रोशन-टाइगर श्रॉफ का झन्‍नाटेदार एक्‍शन, वीडियो देख थम जायेगी सांसें

Updated at : 15 Jul 2019 1:38 PM (IST)
विज्ञापन
#WarTeaser : रितिक रोशन-टाइगर श्रॉफ का झन्‍नाटेदार एक्‍शन, वीडियो देख थम जायेगी सांसें

रितिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) को पर्दे पर एकसाथ देखने का फैंस का सपना अब पूरा होने जा रहा है. बॉलीवुड के शानदार एक्‍शन स्‍टार रितिक और टाइगर की आनेवाली फिल्‍म ‘वॉर’ (War Teaser) का टीजर रिलीज कर दिया गया है. इस टीजर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम […]

विज्ञापन

रितिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) को पर्दे पर एकसाथ देखने का फैंस का सपना अब पूरा होने जा रहा है. बॉलीवुड के शानदार एक्‍शन स्‍टार रितिक और टाइगर की आनेवाली फिल्‍म ‘वॉर’ (War Teaser) का टीजर रिलीज कर दिया गया है. इस टीजर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. फैंस के लिए यह किसी ट्रीट से कम नहीं है. दोनों स्टार्स बाइक से लेकर प्‍लेन तक में धमाकेदार एक्‍शन करते दिख रहे हैं. इस टीजर को बेहद पसंद किया जा रहा है.

यशराज बैनर तले इस फिल्‍म में रितिक और टाइगर के साथ वाणी कपूर भी नजर आ रही हैं. एक बार फिर अभिनेत्री बोल्‍ड अंदाज में दिख रही हैं. फिल्‍म गांधी जयंती यानी 2 अक्‍टूबर के मौके पर रिलीज होगी.

फिल्‍म ‘वॉर’ के टीजर में इंटरनेशनल लेवल के एक्‍शन सीक्‍वेंस देखने को मिल रहा है. रितिक और टाइगर को एकसाथ पर्दे पर देखना वाकई कमाल है. फिल्‍म का डायरेक्‍शन सिद्धार्थ आनंद ने किया है. कहा जा रहा है कि वॉर इस साल की सबसे बड़ी ओपनर फिल्‍म साबित हो सकती है.

टाइगर ने टीजर शेयर करते हुए लिखा,’ रितिक आपकी चालों में थोड़ी कमी हो सकती है, मैं आपको दिखाता हूं कि यह कैसे किया गया है!’ रितिक ने इसका जवाब देते हुए लिखा,’ आप एक ऐसी दुनिया में शुरुआत करने जा रहे हैं, जिसमें मुझे महारत हासिल है, @iTIGERSHROFF. बैठिये! #WarTeaser पेश कर रहे हैं.’

यशराज फिल्म्स के सहयोग से बन रही इस फिल्म में इन दोनों के साथ सिद्धार्थ आनंद भी होंगे, जो ऋतिक के साथ ‘बैंग बैंग’ में काम कर चुके हैं. सिद्धार्थ ने कहा कि ‘वॉर’ इन दो बड़े कलाकारों और भारत के सबसे बेहतरीन एक्शन सुपरस्टार को एकसाथ लेकर आयी है. दोनों के बीच का एक्शन लाजवाब होने वाला है.

उन्होंने बताया, ‘‘‘वॉर’ ही एकमात्र ऐसा नाम था जो इसकी कहानी के साथ न्याय कर सकता था, फिल्म में जिस स्तर का एक्शन फिल्माया गया है वह वैश्विक दर्शकों को ध्यान में रखकर फिल्माने की कोशिश की गयी है.’

खबरों की मानें तो, आदित्‍य चोपड़ा नहीं चाहते थे कि फिल्‍म को लेकर किसी भी तरह की जानकारी बाहर जाये. यही वजह है कि फिल्‍म से जुड़ी कोई भी जानकारी या शूटिंग की तसवीरें सामने नहीं आई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola