रणवीर कपूर करेंगे आस्कमी के नये एप्प का प्रचार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jul 2014 6:41 AM
नयी दिल्ली:नये युग के इंटरनेट उपभोक्ता ब्रांड ‘आस्कमी’ ने सोमवार को युवाओं को ध्यान में रखते हुए एक नया एप्प लांच किया है. आज के युवा जो मोबाइल का काफी प्रयोग करते हैं और अपनी सुविधा के अनुसार किसी तरह की तत्काल सूचना चाहते हैं उनके लिए इस एप्प का काफी महत्व है. एप्प से […]
नयी दिल्ली:नये युग के इंटरनेट उपभोक्ता ब्रांड ‘आस्कमी’ ने सोमवार को युवाओं को ध्यान में रखते हुए एक नया एप्प लांच किया है. आज के युवा जो मोबाइल का काफी प्रयोग करते हैं और अपनी सुविधा के अनुसार किसी तरह की तत्काल सूचना चाहते हैं उनके लिए इस एप्प का काफी महत्व है. एप्प से एक साथ कई जानकारी हासिल की जा सकती हैजिसमें कंज्यूमर श्रेणियों, भावनाओं या अवसरों को तलाशने, क्वालिटी, कीमत आदि शामिल हैं.
इसके प्रचार के लिए कंपनी ने बॉलिवुड अभिनेता रणबीर कपूर से करार किया है, जिसमें वे विभिन्न किरदारों में इस एप्प को प्रस्तुत करते हुए दिखेंगे. इसके अलावा वे उन श्रोताओं से बात करते हुए भी दिखेंगे, जो अपने मोबाइल फोन से इससे संबंधित जानकारी हासिल करना चाहते हैं.
आस्कमी के सीइओ जसप्रीत बिंद्रा ने कहा कि ‘आस्कमी फ्यूचर रेडी एप्प है, जो उन युवाओं पर केंद्रित है, जो अपने मोबाइल को अपने सबसे अच्छे दोस्त के रूप में प्रयोग में लाते हैं. इसके अलावा इस एप्प के माध्यम से यात्र, शादी-विवाह, शिक्षा, गैजेट्स आदि की जानकारी हासिल की जा सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










