''किक'' के बाद मेरी पहली सफलता ''बंगिस्तान'' :जैकलीन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jul 2014 7:55 AM
मुंबई: इनदिनों फिल्म ‘किक’ के प्रमोशन में व्यस्त अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज की जल्द ही एक और फिल्म आने वाली है. इसमें उन्होंने मेहमान कलाकार की भूमिका निभाई है. इस फिल्म को लेकर वह काफी उत्साहित हैं. श्रीलंका मूल की बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन की इस फिल्म का नाम ‘बंगिस्तान’ है. यह फिल्म आतंकवादियों के बारे में […]
मुंबई: इनदिनों फिल्म ‘किक’ के प्रमोशन में व्यस्त अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज की जल्द ही एक और फिल्म आने वाली है. इसमें उन्होंने मेहमान कलाकार की भूमिका निभाई है. इस फिल्म को लेकर वह काफी उत्साहित हैं.
श्रीलंका मूल की बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन की इस फिल्म का नाम ‘बंगिस्तान’ है. यह फिल्म आतंकवादियों के बारे में है जिसके निर्देशक करण अंशुमन है. फिल्म में रितेश देशमुख और पुलकित सम्राट मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. जैकलीन ने कहा, "मैं फिल्म के एक गाने में हूं और मेहमान कलाकार की भूमिका में हूं. यह दो आतंकवादियों की बेहद दिलचस्प कहानी है और काफी मजेदार है."
उन्होंने आगे कहा, "फिल्म में पुलकित और रितेश ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं और मैं उनको जिंदगी के दूसरे नजरिये से वाकिफ कराती हूं. मैं इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हूं." जैकलीन इस समय अपनी आने वाली फिल्म ‘किक’ के प्रचार में व्यस्त हैं, जिनमें उन्होंने अभिनेता सलमान खान के साथ काम किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










