रोहित ने सूर्यवंशी'' पर बारीकी से काम किया ‘: कैटरीना कैफ

मुंबई : अभिनेत्री कैटरीना कैफ का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म ‘‘सूर्यवंशी” के निर्देशक रोहित शेट्टी ने फिल्म की कहानी पर अत्यंत बारीकी से काम किया है. कैटरीना को रोहित की पुलिस फ्रैंचाइज़ी की अगली फिल्म में अक्षय कुमार के साथ प्रमुख महिला किरदार के रूप में रखा गया है. कैटरीना ने कहा, ‘अक्षय […]
मुंबई : अभिनेत्री कैटरीना कैफ का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म ‘‘सूर्यवंशी” के निर्देशक रोहित शेट्टी ने फिल्म की कहानी पर अत्यंत बारीकी से काम किया है. कैटरीना को रोहित की पुलिस फ्रैंचाइज़ी की अगली फिल्म में अक्षय कुमार के साथ प्रमुख महिला किरदार के रूप में रखा गया है.
कैटरीना ने कहा, ‘अक्षय के साथ काम करना बहुत अच्छी बात है. मैं उन्हें लंबे समय से जानती हूं. रोहित इसको लेकर बहुत स्पष्ट हैं कि इस फिल्म से उन्हें क्या चाहिये. इस फिल्म के पीछे एक सोच है और यह सावधानीपूर्वक और सोच समझकर किया गया है.”
‘सूर्यवंशी’ में, रोहित ने अपने दो अन्य लोकप्रिय पुलिस चरित्रों – ‘सिंघम’ (अजय देवगन) और ‘‘सिम्बा” (रणवीर सिंह) की विशेष उपस्थिति की योजना बनाई है. कैटरीना फिलहाल अपनी फिल्म ‘‘भारत” के प्रचार में लगी हुई हैं जो अगले बुधवार को रिलीज हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




