जानिये, सुष्मिता को किससे लगता है डर

मुंबई:’पहले बांग्ला फिल्मों में काम करने से डर लगता था’ यह कहना पूर्व मिस यूनिवर्स और अभिनेत्री सुष्मिता सेन का है. उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ‘मैं अपनी पहली बांग्ला फिल्म की शूटिंग करने लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं. यह मेरे लिए घर वापसी जैसा है, अपनी जड़ों […]
मुंबई:’पहले बांग्ला फिल्मों में काम करने से डर लगता था’ यह कहना पूर्व मिस यूनिवर्स और अभिनेत्री सुष्मिता सेन का है. उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ‘मैं अपनी पहली बांग्ला फिल्म की शूटिंग करने लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं. यह मेरे लिए घर वापसी जैसा है, अपनी जड़ों में लौटने जैसा है.’
उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड में अपना जलवा दिखा चुकीं 30 वर्षीय सुष्मिता की यह पहली बांग्ला फिल्म है जिसका नाम ‘निरबाक’ है. इसकी शूटिंग वो जल्द ही शुरु करेंगी.
उन्होंने कहा, ‘मैं तमिल फिल्म में काम कर सकती हूं, तेलुगू फिल्म में काम कर सकती हूं, लेकिन बांग्ला फिल्म में काम करने से डर लगता था. अब ऐसा नहीं है. मैं बेहतरीन अभिनेताओं के साथ काम कर रही हूं और बेहद उत्साहित हूं.’
फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक श्रीजीत मुखर्जी कर रहे हैं. वेंकटेश फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म में जीस्सु सेनगुप्ता और ऋत्विक चक्रवर्ती भी होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










