गोल-मटोल बच्चे चाहती है आलिया

मुंबई:अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी शादी को लेकर काफी सपने देखें हैं. वे चाहतीं हैं कि उनकी शादी 32 साल में हों और उनके बच्चे गोल-मटोल हों. आलिया को पंजाबी लड़के काफी अच्छे लगते हैं. फिलहाल वे अभिनय के क्षेत्र में करियर सेट करना चाहतीं हैं लेकिन अगर इसमें वे आगे सफल नहीं रहीं तो […]
मुंबई:अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी शादी को लेकर काफी सपने देखें हैं. वे चाहतीं हैं कि उनकी शादी 32 साल में हों और उनके बच्चे गोल-मटोल हों.
आलिया को पंजाबी लड़के काफी अच्छे लगते हैं. फिलहाल वे अभिनय के क्षेत्र में करियर सेट करना चाहतीं हैं लेकिन अगर इसमें वे आगे सफल नहीं रहीं तो वे फिल्म प्रोड्यूसर बन जायेंगी.
आलिया भट्ट ने कहा, ‘‘मेरी दिली ख्वाहिश है कि मेरे गोलू-मोलू बच्चे हों और मैं उनकी देखभाल करूं. मुझे पंजाबी लड़के बहुत पसंद हैं. पंजाबियों से ज्यादा जोशीले और जिंदादिल शायद ही कोई होते हों. मुझे किसी और प्रदेश के लोगों से कोई शिकवा-शिकायत नहीं मगर पंजाबियों का कोई जवाब नहीं.’’
उनकी हाल ही में रिलीज फिल्म ‘हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया’ बॉक्स आफिस में सफलता के झंडे गाड़ने की ओर अग्रसर है. इस फिल्म ने तीन दिन में ही लगभग 33 करोड़ रुपये कमा लिये हैं. यह उनकी चार सफल फिल्मों में एक बनने जा रही है. इससे पहले उनकी फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर’,’हाईवे’ और ‘टू स्टेट’ हिट रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




