फिर एक बार एक्शन में दिखेंगे किंग खान

Updated at : 15 Jul 2014 7:52 AM (IST)
विज्ञापन
फिर एक बार एक्शन में दिखेंगे किंग खान

मुंबई : बॉलीवुड में किंग खान के नाम से अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता शाहरुख खान की छवि यूं तो एक रोमांटिक हीरो की है लेकिन उन्होंने कई फिल्मों में एक्शन रोल भी किया है. खबरों की माने तो एक बार फिर वे एक्शन रोल में नजर आने वाले हैं. आने वाली फिल्म ‘फैन’ में […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड में किंग खान के नाम से अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता शाहरुख खान की छवि यूं तो एक रोमांटिक हीरो की है लेकिन उन्होंने कई फिल्मों में एक्शन रोल भी किया है. खबरों की माने तो एक बार फिर वे एक्शन रोल में नजर आने वाले हैं. आने वाली फिल्म ‘फैन’ में वे एक्शन करते नजर आने वाले हैं.

यह फिल्म यशराज बैनर तले बनने वाली इस फिल्म में शाहरुख काम करेंगे. फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा करेंगे. मनीष शर्मा ने शाहरुख खान की फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ में बतौर सह निर्देशक काम किया था.

फिलहाल फिल्म की शूटिंग कहां की जाये इसको लेकर चर्चा जारी थी लेकिन बाद में इसे इसके लिए क्रोएशिया के डबट्वोनिक को चुन लिया गया. शाहरुख खान के फिल्म के सीन सतर्कतापूर्वक फिल्माने के लिए क्रोएशिया की स्थानीय टीम और मुंबई से यशराज फिल्म्स की टीम ने कुछ महीने पहले ही मुलाकात की थी.यह सीन फिल्म का महत्वपूर्ण हिस्सा होगा.

इससे पहले अपने एक्शन का कमाल मैं हूं न में शाहरुख दिखा चुके हैं. फैंस उनके एक्शन के दिवाने हैं. किसी भी तरह का अभिनय हो शाहरुख अपने को किरदार के अनुसार ढ़ाल लेते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola