प्रियंका चोपड़ा को है अस्थमा की शिकायत
Updated at : 02 May 2019 8:45 AM (IST)
विज्ञापन

मुंबई :बॉलीवुड और अब हॉलीवुड की भी मशहूर अभिनेत्री और पूर्व विश्व सुंदरी प्रियंका चोपड़ा (जोनास), जो यूनीसेफ की गुडविल एंबेस्डर भी हैं को अस्थमा की शिकायत है. उन्होंने पिछले साल के अवेयरनेस विज्ञापन के दौरान कहा था, ‘मुझे अच्छी तरह जानने वाले लोग जानते हैं कि मुझे अस्थमा है. मेरा मतलब यह है कि […]
विज्ञापन
मुंबई :बॉलीवुड और अब हॉलीवुड की भी मशहूर अभिनेत्री और पूर्व विश्व सुंदरी प्रियंका चोपड़ा (जोनास), जो यूनीसेफ की गुडविल एंबेस्डर भी हैं को अस्थमा की शिकायत है. उन्होंने पिछले साल के अवेयरनेस विज्ञापन के दौरान कहा था, ‘मुझे अच्छी तरह जानने वाले लोग जानते हैं कि मुझे अस्थमा है.
मेरा मतलब यह है कि इसमें छिपाने वाली बात क्या है? मुझे यह पता था कि इसके पहले कि अस्थमा मुझे काबू में करे, मुझे उस पर काबू पाना होगा. जब तक मेरे पास मेरा इनहेलर है, अस्थमा मुझे मेरे लक्ष्य को पाने और बेरोक जिंदगी जीने से नहीं रोकता.’ उन्होंने इसके साथ ही कई ट्वीट्स भी किये, जिसमें उन्होंने साफ कहा कि अस्थमा आपके ऊपर हावी हो, उससे पहले आप नियमित बचाव व रोकथाम के उपायों से अस्थमा को कंट्रोल कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




