‘द गर्ल ऑन द ट्रेन'' के हिंदी रीमेक में नजर आयेंगी परिणीति चोपड़ा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Apr 2019 9:46 AM
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा हॉलीवुड की थ्रिलर फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ के हिंदी रीमेक में नजर आएंगी. निर्माताओं ने बुधवार को यह जानकारी दी. अभिनेत्री एक नशे की आदी, तलाकशुदा की भूमिका में होंगी जो एक गुमशुदा व्यक्ति की जांच के काम में शामिल होती है. हॉलीवुड की फिल्म में यह […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा हॉलीवुड की थ्रिलर फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ के हिंदी रीमेक में नजर आएंगी. निर्माताओं ने बुधवार को यह जानकारी दी. अभिनेत्री एक नशे की आदी, तलाकशुदा की भूमिका में होंगी जो एक गुमशुदा व्यक्ति की जांच के काम में शामिल होती है. हॉलीवुड की फिल्म में यह भूमिका एमिली ब्लंट ने निभायी है जिन्हें 2016 की फिल्म में बेहतरीन भूमिका के लिए आलोचकों की ओर काफी सराहना मिली थी.
परिणीति ने कहा कि दर्शक इस फिल्म में उन्हें एक अलग अवतार में देखेंगे. उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘मैं ऐसी भूमिकाएं करना चाहती हूं जिसमें दर्शकों ने मुझे पहले नहीं देखा हो। इसके लिए मुझे काफी तैयारी और होम वर्क करना होगा.’
अभिनेत्री ने आगे कहा,’ यही वजह है कि ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ वास्तव में मेरे लिए पसंदीदा है. यह भूमिका एक शराबी और दुर्व्यवहार की शिकार एक महिला की है और मैंने पहले इस तरह की भूमिका पर्दे पर नही निभाई है.’
इस फिल्म का नाम अभी तक नहीं तय नहीं किया गया है. फिल्म की कहानी पाउला हॉकिन्स की 2015 में आई किताब पर आधारित है जिसका निर्देशन रिभु दासगुप्ता करेंगे. निर्देशक ने कहा कि वह परिणीति के साथ काम करने को लेकर आशान्वित हैं. फिल्म का निर्माण रिलायंस इंटरटेनमेंट करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










