ePaper

उर्वशी के साथ पोज दे रहे थे बोनी कपूर, कैमरे में कैद हो गया यह Video, गुस्से से लाल हुई एक्ट्रेस

Updated at : 02 Apr 2019 11:36 AM (IST)
विज्ञापन
उर्वशी के साथ पोज दे रहे थे बोनी कपूर, कैमरे में कैद हो गया यह Video, गुस्से से लाल हुई एक्ट्रेस

मुंबई : हाल ही में मुंबई में हुए एक अवॉर्ड फंक्शन में बॉलीवुड फिल्मकार बोनी कपूर नजर आये. इस अवॉर्ड फंक्शन में उर्वशी रौतेला भी शिरकत करने पहुंची थीं. उर्वशी ने बोनी के साथ पोज दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा और इस वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया आने लगी. […]

विज्ञापन

मुंबई : हाल ही में मुंबई में हुए एक अवॉर्ड फंक्शन में बॉलीवुड फिल्मकार बोनी कपूर नजर आये. इस अवॉर्ड फंक्शन में उर्वशी रौतेला भी शिरकत करने पहुंची थीं. उर्वशी ने बोनी के साथ पोज दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा और इस वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया आने लगी.

दरअसल, वीडियो में पहले उर्वशी मीडिया को पोज देती नजर आ रहीं हैं. उन्होंने बोनी को देखा तो वो उनसे मिलने पहुंचीं. फिर दोनों करीब आये और साथ में पोज दिया. इसी दौरान बोनी ने उर्वशी की कमर पर हाथ थपथपाया और बाय बोलकर निकल लिये.

बोनी के हाथ थपथपाने का वीडियो कैमरे में कैद हो गया और वह तेजी से वायरल होने लगा. वीडियो देख सोशल मीडिया यूजर्स ने बोनी कपूर को ट्रोल करना शुरू किया. कुछ यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि क्या बोनी कपूर ने वाकई उर्वशी रौतेला के पीछे हाथ मारा या फिर उनसे ऐसा गलती से हो गया.

वीडियो के वायरल होने के बाद उर्वशी ने यूजर्स को करारा जवाब दिया. उन्होंने अपने टि्वटर वॉल पर लिखा कि भारत के एक मशहूर अखबार ने इस खबर को जगह दी है…तुम लोग अब महिला सशक्तिकरण और आजादी की बात मत करना…तुम लोगों को ये भी नहीं पता है कि महिलाओं की इज्जत कैसे की जाती है…

उर्वशी के इस ट्वीट से साफ पता चलता है कि वह यूजर्स के ट्रोल करने से काफी नाराज हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola