ePaper

पीएम नरेंद्र मोदी: पोस्टर पर अपना नाम देखकर क्यों हैरान हुए जावेद अख्तर?

Updated at : 23 Mar 2019 7:38 AM (IST)
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी: पोस्टर पर अपना नाम देखकर क्यों हैरान हुए जावेद अख्तर?

मुंबई : वरिष्ठ गीतकार जावेद अख्तर ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने विवेक ओबेरॉय अभिनीत फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ के लिये कोई गीत नहीं लिखा है और वह फिल्म के ट्रेलर के ‘क्रेडिट्स’ में अपना नाम देखकर हैरान हैं. जावेद अख्तर (74) ने क्रेडिट्स की एक तस्वीर साझा की जिसमें गीतकारों प्रसून जोशी, समीर, अभेन्द्र […]

विज्ञापन

मुंबई : वरिष्ठ गीतकार जावेद अख्तर ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने विवेक ओबेरॉय अभिनीत फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ के लिये कोई गीत नहीं लिखा है और वह फिल्म के ट्रेलर के ‘क्रेडिट्स’ में अपना नाम देखकर हैरान हैं.

जावेद अख्तर (74) ने क्रेडिट्स की एक तस्वीर साझा की जिसमें गीतकारों प्रसून जोशी, समीर, अभेन्द्र कुमार उपाध्याय, सारदा, पैरी जी और लवराज के साथ उनका नाम भी दिया गया है.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘मैं फिल्म के पोस्टर में अपना नाम देखकर हैरान हूं. मैंने इसके लिये कोई गीत नहीं लिखा है."

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म का निर्देशन उमंग कुमार ने किया है, जिसमें विवेक ओबेरॉय मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म का पहला ट्रेलर बुधवार को जारी किया गया था. फिल्म अप्रैल में रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola