ePaper

ऐश्‍वर्या राय आज तक नहीं भूलीं खुद पर किया गया वो ''कमेंट'', कह दी ये बात...

Updated at : 10 Jan 2019 12:54 PM (IST)
विज्ञापन
ऐश्‍वर्या राय आज तक नहीं भूलीं खुद पर किया गया वो ''कमेंट'', कह दी ये बात...

ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन पिछले कुछ समय से बड़े पर्दे से दूर हैं लेकिन वो अक्‍सर बी-टाउन की पार्टीज और इवेंट्स में नजर आती हैं. ऐश्‍वर्या अपनी खूबसूरती और लुक से आज भी इंडस्‍ट्री में एक अलग जगह रखती हैं. हाल ही में ऐश्‍वर्या ने एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्‍चन संग शादी से लेकर अपनी निजी […]

विज्ञापन

ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन पिछले कुछ समय से बड़े पर्दे से दूर हैं लेकिन वो अक्‍सर बी-टाउन की पार्टीज और इवेंट्स में नजर आती हैं. ऐश्‍वर्या अपनी खूबसूरती और लुक से आज भी इंडस्‍ट्री में एक अलग जगह रखती हैं. हाल ही में ऐश्‍वर्या ने एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्‍चन संग शादी से लेकर अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई बड़े खुलासे किये. किसी समय ऐश्‍वर्या को ‘प्‍लास्टिक की गुड़िया’ तक कहा गया जो कमेंट आज भी उन्‍हें चुभता है.

दाअसल फिल्‍मफेयर को दिये एक इंटरव्यू में ऐश्‍वर्या राय ने रैपिड फायर राउंड खेला. इस राउंड में ऐश्‍वर्या ने बताया कि उनकी जिंदगी का यह सबसे बेहूदा कमेंट था जब उन्‍हें ‘फेक’ और ‘प्‍लास्टिक’ कहा गया.

यहां भी पढ़ें : ऐश्‍वर्या राय ने शेयर की बेहद खूबसूरत तस्वीर

अगर आपको याद हो तो इमरान हाशमी ने करण जौहर के पॉपुलर टीवी शो कॉफी विद करण में ऐश्‍वर्या के बारे में कुछ ऐसा कह दिया था. रैपिड फायर राउंड में करण एक-एक नाम ले रहे थे जिसमें इमरान हाशमी को बताना था कि उस शख्‍स को देखते ही दिमाग में कौन सी पहली चीज दिमाग में आती है. जब करण ने ऐश्‍वर्या का नाम लिया तो इमरान हाशमी ने ‘प्‍लास्टिक’ कहा.

यहां भी पढ़ें : काजोल की बेटी न्‍यासा हुईं ट्रोल, यूजर्स ने दिये ऐसे कमेंट

इमरान हाशमी के बयान ने उस वक्‍त जमकर सुर्खियां बटोरी थीं. खबरें तो ऐसी भी थी कि ऐश्‍वर्या को फिल्‍म ‘बादशाहो’ ऑफर हुई लेकिन जैसे ही उन्‍हें पता चला कि इमरान हाशमी भी इस फिल्‍म में हैं तो उन्‍होंने फिल्‍म में काम करने से इंकार कर दिया.

यहां भी पढ़ें : रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को बहन रिद्धिमा ने दिया ये खास तोहफा

हालांकि बाद में इमरान हाशमी ने अपने इस बयान के लिए माफी भी मांगी थी और कहा था हैम्‍पर जीतने के लिए जो जवाब उनके दिमाग में आया उन्‍होंने तुरंत वहीं जवाब दे दिया. लेकिन लगता है कि ऐश्‍वर्या अभी तक इन बातों को भूली नहीं हैं.

वर्कफ्रंट कर बात करें तो ऐश्‍वर्या जल्‍द ही पति अभिषेक बच्‍चन के साथ फिल्‍म ‘गुलाब जामुन’ में नजर आनेवाली हैं. फिल्‍म की शूटिंग जल्‍द ही शुरू होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola