नये साल में शुरू होगी ‘भारत’ के आखिरी चरण की शूटिंग

मुंबई : फिल्मकार अली अब्बास जफर ने बताया कि उनकी आने वाली फिल्म ‘भारत’ की, आखिरी चरण की शूटिंग नये साल में शुरू होगी. जफर ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों को यह जानकारी दी. उन्होंने लिखा, ‘फिल्म ‘भारत’ की दिल्ली और पंजाब में शूटिंग पूरी. आखिरी चरण की शूटिंग नये साल में शुरू की जायेगी. […]
मुंबई : फिल्मकार अली अब्बास जफर ने बताया कि उनकी आने वाली फिल्म ‘भारत’ की, आखिरी चरण की शूटिंग नये साल में शुरू होगी. जफर ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों को यह जानकारी दी.
उन्होंने लिखा, ‘फिल्म ‘भारत’ की दिल्ली और पंजाब में शूटिंग पूरी. आखिरी चरण की शूटिंग नये साल में शुरू की जायेगी. भाई (सलमान खान के) के जन्मदिन वाले महीने में कौन काम करता है. पर हम संपादन (एडिटिंग) के काम में लगे हैं.’
फिल्म में सलमान खान मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे, जिनका 27 दिसंबर को 53वां जन्मदिन है. इसके अलावा कैटरीना कैफ और दिशा पटानी भी फिल्म में नजर आयेंगी. फिल्म वर्ष 2014 में आयी दक्षिण कोरियाई फिल्म ‘ओड टू माय फादर’ का रिमेक है.
फिल्म का निर्माण अतुल अग्निहोत्री की निर्माण कम्पनी ‘रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड’ और भूषण कुमार की ‘टी-सीरिज’ कर रही हैं. ‘भारत’ के अगले साल ईद पर रिलीज होने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




