ePaper

कमल हासन ने राजनीति पर ध्यान केन्द्रित करने के लिए फिल्म छोड़ने का दिया संकेत

Updated at : 05 Dec 2018 11:40 AM (IST)
विज्ञापन
कमल हासन ने राजनीति पर ध्यान केन्द्रित करने के लिए फिल्म छोड़ने का दिया संकेत

कोच्चि/चेन्नई : अभिनेता कमल हासन ने एक ‘प्रभावी’ राजनेता बनने के लिए अपना फिल्मी कैरियर छोड़ने का संकेत दिया है. मक्कल सुधी माईम (एमएनएम) के संस्थापक ने संकेत दिया कि 1996 में आई उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘इंडियन’ का ‘इंडियन2′ संभवत: उनकी आखिरी फिल्म होगी। 64 वर्षीय अभिनेता-राजनेता ने सोमवार को कोच्चि के पास किजाक्कमंबलम में […]

विज्ञापन

कोच्चि/चेन्नई : अभिनेता कमल हासन ने एक ‘प्रभावी’ राजनेता बनने के लिए अपना फिल्मी कैरियर छोड़ने का संकेत दिया है. मक्कल सुधी माईम (एमएनएम) के संस्थापक ने संकेत दिया कि 1996 में आई उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘इंडियन’ का ‘इंडियन2′ संभवत: उनकी आखिरी फिल्म होगी। 64 वर्षीय अभिनेता-राजनेता ने सोमवार को कोच्चि के पास किजाक्कमंबलम में संवाददाताओं से कहा कि एक राजनेता के रूप में प्रभावी होने और पूरा समय देने (राजनीति को) के लिए अब मैं दूर (फिल्म से) होऊंगा.

हालांकि, उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में उनकी निर्माण कंपनी लगातार काम करती रहेगी. कोई और इसका संचालन करेगा. उनके करीबी सूत्रों ने चेन्नई में बताया कि ‘इंडियन 2′ के अलावा हासन ‘शाबाश नायडू’ और एक अन्य अनाम फिल्म में भी नजर आएंगे.

‘शाबाश नायडू’ का निर्देशन उन्होंने खुद किया है। इसके बाद वह किसी और फिल्म में काम नहीं कर सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola