जाह्नवी और सारा के बीच तुलना को लेकर करण जौहर ने कह दी ये बड़ी बात
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Dec 2018 7:46 AM
मुंबई : फिल्मकार करण जौहर ने कहा है कि युवा अभिनेत्रियां जाह्नवी कपूर और सारा अली खान की तुलना एक दूसरे से करना ठीक नहीं है. करण ने जाह्नवी कपूर की पहली फिल्म ‘धड़क’ और सारा की दूसरी फिल्म ‘सिंबा’ का सह-निर्माण किया है. जाह्नवी निर्माता बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी हैं. […]
मुंबई : फिल्मकार करण जौहर ने कहा है कि युवा अभिनेत्रियां जाह्नवी कपूर और सारा अली खान की तुलना एक दूसरे से करना ठीक नहीं है. करण ने जाह्नवी कपूर की पहली फिल्म ‘धड़क’ और सारा की दूसरी फिल्म ‘सिंबा’ का सह-निर्माण किया है. जाह्नवी निर्माता बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी हैं. उन्होंने अपनी शुरुआत मराठी फिल्म ‘सैराट’ की हिंदी रीमेक ‘धड़क’ से की जबकि सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा की एक के बाद एक दो फिल्में रिलीज होने वाली हैं.
पहली फिल्म ‘केदारनाथ’ और दूसरी ‘सिंबा’ है. करण जौहर ‘सिंबा’ के सहनिर्माता हैं. करण यहां फिल्म ‘सिंबा’ के ट्रेलर लांच के मौके पर बोल रहे थे. फिल्म में रणवीर सिंह और सारा हैं.
यह पूछे जाने पर कि दोनों में से कौन अधिक से अधिक पुरस्कार जीतेंगी, करण ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘दोनों लड़कियां 21-22 साल की हैं और अगर इस उम्र में हम उनके बीच तुलना शुरू कर देते हैं तो यह ठीक नहीं है.’
उन्होंने कहा, ‘दोनों शानदार, खूबसूरत और मेहनती हैं… पुरस्कार कभी मायने नहीं रखता है…उन्होंने जो काम किया, लोगों से उन्होंने जो प्यार पाया, वही उनके लिए पुरस्कार है.’ उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से रोहित के साथ काम करना चाहते थे और आखिरकार यह पूरा हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










