ePaper

बहन प्रियंका चोपड़ा के संगीत में जीजा निक को खूब नचायेंगी साली परिणीति

Updated at : 25 Nov 2018 8:11 AM (IST)
विज्ञापन
बहन प्रियंका चोपड़ा के संगीत में जीजा निक को खूब नचायेंगी साली परिणीति

मुंबई : बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा और निक जोंस की शादी बहुत जल्द होने वाली है. प्रियंका अपने मंगेतर निक जोंस से 2 दिसंबर को सात फेरे लेंगी. निक का पूरा परिवार शादी के लिए न्यूयॉर्क से इंडिया पहुंच चुका है. शादी की रस्‍में अब शुरू हो जायेंगी. वहीं अब प्रियंका की […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा और निक जोंस की शादी बहुत जल्द होने वाली है. प्रियंका अपने मंगेतर निक जोंस से 2 दिसंबर को सात फेरे लेंगी. निक का पूरा परिवार शादी के लिए न्यूयॉर्क से इंडिया पहुंच चुका है. शादी की रस्‍में अब शुरू हो जायेंगी. वहीं अब प्रियंका की संगीत सेरेमनी खूब सुर्ख़ियों में चल रही हैं.

ऐसे में प्रियंका की बहन परिणीति इस मौके को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं. परिणीति ने प्रियंका और निक की संगीत की रस्म के लिए प्रियंका के हिट गानों पर डांस करने का प्लान बनाया है. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इसके लिए वो रिहर्सल भी कर रही हैं. वहीं खबरें यह भी है कि परिणीति जीजा निक को भी अपने साथ प्रियंका के हिट गानों पर जमकर डांस करने के लिए मनाने की कोशिश कर रही हैं.

खबरों की मानें तो प्रियंका और निक 2 दिसंबर को हिंदू रिवाज से और 3 दिसंबर को ईसाई रिवाज से शादी करेंगे. इस कपल की शादी जोधपुर में होंगी. यहां चर्चा कर दें कि शादी की तैयारियों का जायजा लेने हाल ही में प्रियंका की मां मधू चोपड़ा जोधपुर पहुंचीं थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola