न्यूयार्क में रॉबर्ट डी नीरो से ऋषि, रणबीर ने मुलाकात की

न्यूयार्क : न्यूयार्क में अपनी इलाज करा रहे अभिनेता ऋषि कपूर और उनके बेटे रणबीर कपूर ने रजतपट के महान कलाकार और निर्देशक रॉबर्ट डी नीरो से मुलाकात की। ऋषि कपूर ने डी नीरो और रणबीर के साथ फोटो अपने ट्विटर एकांउट पर साझा की. उन्होंने लिखा कि बिना पूर्व योजना के रॉबर्ट डी नीरो […]
न्यूयार्क : न्यूयार्क में अपनी इलाज करा रहे अभिनेता ऋषि कपूर और उनके बेटे रणबीर कपूर ने रजतपट के महान कलाकार और निर्देशक रॉबर्ट डी नीरो से मुलाकात की। ऋषि कपूर ने डी नीरो और रणबीर के साथ फोटो अपने ट्विटर एकांउट पर साझा की. उन्होंने लिखा कि बिना पूर्व योजना के रॉबर्ट डी नीरो से मुलाकात की. वह रणबीर को जानते हैं क्योंकि वह उससे और अनुपम खेर से मिल चुके थे और खेर को ड्रिंक पर आने के लिए कहा था.
ऋषि ने लिखा है कि वरिष्ठ अभिनेता की ‘सादगी और सुपर स्टारडम’ को देखकर अचंभित थे। ऋषि कपूर अमेरिका में अपना इलाज करा रहे हैं। हालांकि उन्होंने अपनी बीमारी के बारे में कोई खुलासा नहीं किया। रणबीर और उनकी मां नीतू सिंह ऋषि कपूर के साथ न्यूयार्क में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










