अजय देवगन संग इस फिल्म में नजर आयेंगे सैफ अली खान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Oct 2018 9:05 AM
सैफ अली खान जल्द ही अजय देवगन के साथ फिल्म ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ में नजर आयेंगे. सैफ वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स में नजर आ रहे थे. हाल ही में उनकी फिल्म ‘बाजार’ का का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे बेहद पसंद किया जा रहा है. फिल्म जल्दी ही रिलीज होने वाली है जिसका फैंस […]
सैफ अली खान जल्द ही अजय देवगन के साथ फिल्म ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ में नजर आयेंगे. सैफ वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स में नजर आ रहे थे. हाल ही में उनकी फिल्म ‘बाजार’ का का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे बेहद पसंद किया जा रहा है. फिल्म जल्दी ही रिलीज होने वाली है जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं अब सैफ ने अजय देवगन के साथ उनकी फिल्म में काम करने के लिए हामी भर दी है. अजय देवगन अपने प्रोडक्शन से एक बड़े बजट की पीरियड ड्रामा फिल्म ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ बनाने जा रहे हैं.
इस फिल्म के लिए अजय ने सैफ को भी ऑफर किया था जिस पर उन्होंने अपनी हामी भर दी है. सैफ ने इस बारे में कहा कि उसे एक एंटी हीरो कह सकते हैं और ये रोल बहुत ही मजेदार है जिसके लिए वो शूटिंग भी शुरू कर चुके हैं.
उन्होंने आगे कहा कि वो अजय की काफी रिस्पेक्ट करते हैं और इस फिल्म का हिस्सा का बन कर वो काफी खुश हैं. अजय देवगन एक बहुत अच्छे प्रोड्यूसर हैं. फिल्म में देशभक्ति है जिसे दर्शक पसंद भी करेंगे. बता दें कि फिल्म ‘ओमकारा’ के बाद अजय और सैफ 12 साल बाद एकसाथ नजर आनेवाले हैं.
बता दें, सैफ अली खान इस फिल्म में पहले छत्रपति शिवजी का रोल निभाने वाले थे लेकिन अब वो उदयनभान सिंह राठोड़ के रोल में दिखाई देंगे. अजय देवगन इस फिल्म में प्रोड्यूसर के साथ तानाजी का रोल निभा रहे हैं वहीं काजोल उनकी पत्नी का रोल में नजर आने वाली हैं. फिल्म को मराठी फिल्म मेकर ओम राउत कर रहे हैं जो बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं. फिल्म 22 नवंबर 2019 को रिलीज की आयेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










