श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी ने अपनी शादी को लेकर किया दिलचस्‍प खुलासा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Oct 2018 9:38 AM

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के तारे बुलंदियों पर है. जाह्नवी ने फिल्‍म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. दर्शकों ने उनके काम को सराहा है. फिल्‍म में उनके आपोजिट ईशान खट्टर नजर आये थे. जाह्नवी के पास अभी कई बड़ी फिल्में हैं. वे करण जौहर की फिल्‍म तख्‍त में नजर आनेवाली हैं. इसके साथ […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के तारे बुलंदियों पर है. जाह्नवी ने फिल्‍म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. दर्शकों ने उनके काम को सराहा है. फिल्‍म में उनके आपोजिट ईशान खट्टर नजर आये थे. जाह्नवी के पास अभी कई बड़ी फिल्में हैं. वे करण जौहर की फिल्‍म तख्‍त में नजर आनेवाली हैं. इसके साथ ही वो तमाम ब्रांड्स के साथ फोटोशूट भी खूब कराती हैं. हाल ही में जाह्नवी कपूर ने एक मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है. फोटोशूट के दौरान जाह्नवी ने अपनी शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है.

जाह्नवी कपूर ने बताया कि ‘मुझे याद है जब मैं बहुत सालों पहले फ्लोरेंस गई थी. तब मैंने कहा था कि मैं वहां शादी करना चाहती हूं. मैं अभी भी फ्लोरेंस में ही शादी करना चाहती हूं. इतना ही नहीं मैं अपनी शादी में गोल्डन जरी के काम की कांजीवरम साड़ी पहनना चाहती हूं.’

बॉलीवुड में इसी साल अपनी फिल्म ‘धड़क’ से कदम रखने वाली अभिनेत्री इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों की तैयारी में हैं. ‘तख्त’ में जाह्नवी के अलावा रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, करीना कपूर, विक्‍की कौशल और भूमि पेडनेकर मुख्‍य भी नजर आयेंगी. इस फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola