ऐसी फिल्म नहीं करूंगा जिसे देख आराध्या असहज महसूस करे : अभिषेक बच्‍चन

Published at :22 Sep 2018 3:02 PM (IST)
विज्ञापन
ऐसी फिल्म नहीं करूंगा जिसे देख आराध्या असहज महसूस करे : अभिषेक बच्‍चन

मुंबई: अभिनेता अभिषेक बच्चन ने कहा है कि वह किसी ऐसी फिल्म का हिस्सा बनना पसंद नहीं करेंगे जिसे देख उनकी बेटी आराध्या असहज महसूस करे. अभिषेक ने कहा, ‘अब मैं अपने पेशेवर कॅरियर में जो भी काम चुनूंगा उसे आराध्या को ध्यान में रखते हुए ही चुनूंगा. वर्तमान में मैं ऐसी किसी फिल्म में […]

विज्ञापन

मुंबई: अभिनेता अभिषेक बच्चन ने कहा है कि वह किसी ऐसी फिल्म का हिस्सा बनना पसंद नहीं करेंगे जिसे देख उनकी बेटी आराध्या असहज महसूस करे. अभिषेक ने कहा, ‘अब मैं अपने पेशेवर कॅरियर में जो भी काम चुनूंगा उसे आराध्या को ध्यान में रखते हुए ही चुनूंगा. वर्तमान में मैं ऐसी किसी फिल्म में काम करना पसंद नहीं करूंगा जिसे देख कर आराध्या असहज महसूस करे.’

उन्होंने कहा कि वह और उनकी अभिनेत्री पत्नी एश्वर्या राय की स्पष्ट राय है कि वे कभी अपनी बेटी पर अपनी पसंद का कॅरियर चुनने का दबाव नहीं डालेंगे और उसके फैसले का समर्थन करेंगे.

उन्होंने कहा, ‘एक अभिभावक के तौर पर आप अपने बच्चे के लिए सर्वश्रेष्ठ चाहते हैं. वह क्या करना करती है, वह पूरी तरह से उसकी पसंद होगी. हम कभी उस पर दबाव नहीं डालेंगे कि हम उससे क्या चाहते हैं. वह जो भी करेगी वह उस पर गर्व करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola