ePaper

सनी देओल को आज भी इस बात से होती है घबराहट

Updated at : 21 Aug 2018 8:12 AM (IST)
विज्ञापन
सनी देओल को आज भी इस बात से होती है घबराहट

‘यमला पगला दीवाना फिर से’ फिल्‍म से एक बार फिर देओल फैमिली एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आनेवाली है. साल 2011 में रिलीज हुई फिल्‍म ‘यमला पगला दीवाना’ के बाद धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल इस फिल्‍म से एक बार एंटरटेनमेंट का फुल डोज लेकर आ रहे हैं. फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज हो […]

विज्ञापन

‘यमला पगला दीवाना फिर से’ फिल्‍म से एक बार फिर देओल फैमिली एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आनेवाली है. साल 2011 में रिलीज हुई फिल्‍म ‘यमला पगला दीवाना’ के बाद धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल इस फिल्‍म से एक बार एंटरटेनमेंट का फुल डोज लेकर आ रहे हैं. फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और तीनों की कॉमेडी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. हाल ही में एक प्रमोशन इवेंट के दौरान सनी देओल ने अपने बारे में एक दिलचस्‍प खुलासा किया जिसे सुनकर आप हैरान रह जायेंगे.

उन्‍होंने कहा,’ जब भी किसी ने मेरे डांस की आलोचना की है मुझे कभी बुरा नहीं लगा. मैं तो फिल्‍मों में एक्‍टिंग करने आया था लेकिन कभी यह नहीं सोचा की डांस मेरे एक्टिंग करियर में बाधा बनेगा.’

लंबे फिल्‍मी करियर के बाद भी सनी देओल ने कहा कि अभी भी वे डांस से काफी घबराते हैं. देओल ने बताया,’ मुझे शुरू से ही डांस को लेकर बहुत घबराहट होती है. अभी तो यूज टू हो गया हूं तो कोई झिझक नहीं है.’ सनी देओल की इस घबराहट के बारे में उनके भाई बॉबी देओल ने भी बात की.

बॉबी देओल ने कहा,’ सनी भईया को आज भी डांस सीन को लेकर इतनी घबराहट होती है कि जब भी डांस की शूटिंग होती है वह छुट्टी कर लेते हैं. जब हम कोई गाना शूट करनेवाले होते हैं तब भैया कोई न कोई बहाना बनाने लगते हैं.

बता दें कि इस फिल्‍म में रेखा और सलमान खान बेस्‍ट रोल में हैं. ‘यमला पगला दीवाना फिर से’ 31 अगस्‍त को रिलीज होने जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola