बॉलीवुड डेब्यू से पहले सारा अली खान से फैंस ने कर डाली एेसी डिमांड

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान फिल्म ‘केदारनाथ’केसाथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं. इस फिल्म में उनके अपोजिट सुशात सिंह राजपूत नजर आयेंगे. इस फिल्म को लेकर सारा के फैन्स में खासा क्रेज है. यूं तो सारा खुद सोशल मीडिया पर नहीं हैं, लेकिन उनके फैनक्लब्स के जरिये उनकी […]
सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान फिल्म ‘केदारनाथ’केसाथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं. इस फिल्म में उनके अपोजिट सुशात सिंह राजपूत नजर आयेंगे.
इस फिल्म को लेकर सारा के फैन्स में खासा क्रेज है. यूं तो सारा खुद सोशल मीडिया पर नहीं हैं, लेकिन उनके फैनक्लब्स के जरिये उनकी कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर आते रहते हैं.
लेकिन सारा के फैन्स चाहते हैं कि उनकी चहेती स्टार सोशल मीडिया पर आये. फैन्स उन्हें लेकर इतना क्रेजी हो गये हैं कि वे सारा से सोशल मीडिया पर आने की मांग कर रहे हैं. सिर्फ यही नहीं, उन्होंने #SaraAliKhanOnSocialMedia के नाम से हैशटैग भी बना दिया है.
आम तौर पर जब किसी स्टार की पहली फिल्म या उसका ट्रेलर रिलीज होता है, तो उन्हें पसंद करनेवालों की ख्वाहिश होती है कि उनका चहेता स्टार, सोशल मीडिया के जरिये उनसे रूबरू हो. लेकिन सारा के साथ ऐसा नहीं है. उन्हें लेकर फैन्स इतने क्रेजी हैं, तो सोचिए जब सारा बॉलीवुड डेब्यू करेंगी तो तब क्या होगा!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




