अनुपम खेर ने पहली बार मेट्रो से किया सफर, वीडियो साझा कर कही ये बात
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jul 2018 10:35 AM
दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने पहली बार मेट्रो से यात्रा की और अपने अनुभव को बेहतरीन बताया. अनुपम खेर ने मंगलवार को एक ट्वीट कर मेट्रो की सवारी की कुछ तसवीरें और वीडियो साझा किये. उन्होंने कैप्शन में लिखा,’ मुंबई के साकी नाका में भयावह ट्रैफिक की बदौलत मैंने पहली बार मेट्रो की सवारी की. […]
दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने पहली बार मेट्रो से यात्रा की और अपने अनुभव को बेहतरीन बताया. अनुपम खेर ने मंगलवार को एक ट्वीट कर मेट्रो की सवारी की कुछ तसवीरें और वीडियो साझा किये. उन्होंने कैप्शन में लिखा,’ मुंबई के साकी नाका में भयावह ट्रैफिक की बदौलत मैंने पहली बार मेट्रो की सवारी की. अनुभव बेहतरीन रहा. जय हो.’ अनुपम खेर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया और लोगों ने इसकी तारीफ भी की.
हालांकि कर्इ लोगों ने अनुपम खेर को ट्रोल भी किया. कमेंट्स में फैंस ने अनुपम खेर को आगाह करते हुए कहा कि सर मेट्रो में फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी अलाउड नहीं हैं.
https://www.instagram.com/p/BlWIrF9H3_R/
बता दें कि पिछले दिनों अनुपम खेर ऑटो से सफर करते नजर आये थे. उन्होंने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था. दरअसल उनका ड्राईवर देरी से आया था. उन्हें योगा क्लास जाने में देरी हो रही थी ऐसे में एक्टर ने ऑटो से जाना बेहतर समझा. अनुपम खेर ने ऑटो वाले बातचीत करते हुए वीडियो शेयर किया था. उन्होंने इस अनुभव को शानदार बताया था.
गौरतलब है कि अनुपम खेर आनेवाली फिल्म ‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ में नजर आनेवाले हैं. यह फिल्म मनमोहन सिंह के पूर्व मीडिया सलाहकार संजय बारू की पुस्तक पर आधारित है. फिल्म में बारू की भूमिका अक्षय खन्ना और मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर का किरदार दिव्या सेठ निभा रही हैं. बतौर निर्देशक विजय रत्नाकर गुट्टे की यह पहली फिल्म है. फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










