ePaper

VIDEO: निक जोनस का खुलासा: इस वजह से पसंद है 10 साल बड़ी प्रियंका, देखें वीडियो

Updated at : 18 Jul 2018 9:59 AM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: निक जोनस का खुलासा: इस वजह से पसंद है 10 साल बड़ी प्रियंका, देखें वीडियो

मुंबई : बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिलेशन की खबरें काफी दिनों से सुर्खियों में हैं. दोनों को साथ में कई बार स्पॉट भी किया गया है. इसी बीच निक का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसे प्रियंका से जुड़ा बताया जा रहा है. ये तो […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिलेशन की खबरें काफी दिनों से सुर्खियों में हैं. दोनों को साथ में कई बार स्पॉट भी किया गया है. इसी बीच निक का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसे प्रियंका से जुड़ा बताया जा रहा है. ये तो सब जानते ही हैं कि निक, प्रियंका से 10 साल छोटे हैं. वीडियो जो वायरल हो चला है उसमें वो अपनी गर्लफ्रेंड्स की उम्र को लेकर बात कर रहे हैं.

दरअसल, वायरल हो रहे इस वीडियो में निक से सवाल किया गया कि उन्होंने अभी तक जिन भी महिलाओं को डेट किया है उनमें सबसे ज्यादा उम्र क्या रही है? तो निक कहते हैं 30 फिर 33 और अंत में कहते हैं 35… निक से फिर सवाल किया गया कि उन महिलाओं में उन्हें क्या पसंद है? तो निक कहते हैं, ‘वो जानती हैं वो क्या चाहती हैं.’

यहां चर्चा कर दें कि प्रियंका भी अभी 35 साल की हैं और 18 जुलाई को यानी आज वो अपना 36वां जन्मदिन मना रहीं हैं. यही कारण है कि निक के इस वीडियो को प्रियंका से रिलेट किया गया है. हालांकि ये कन्फर्म नहीं है कि निक ने प्रियंका के लिए ही ये बातें कही हैं या फिर उनके दिल में कुछ और है.

ये वीडियो कहां का है इस बात की भी कोई जानकारी नहीं है. यदि आपको याद हो तो कुछ दिनों पहले एक साक्षात्कार के दौरान प्रियंका ने कहा था कि वो शादी करना चाहती हैं. प्रियंका ने ये भी कहा था कि हम एक दूसरे को समझने में लगे हुए हैं और मेरा मानना है कि ये उनके लिए शानदार अनुभव है.

VIDEO

https://www.instagram.com/p/BlTjMSBlB3k/

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola