''सेक्रेड गेम्स'' में 7 बार फिल्माया गया न्यूड सीन, अभिनेत्री ने कही ये बात
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jul 2018 2:37 PM
डिजीटल चैनल नेटफ्लिक्स के शो ‘सेक्रेड गेम्स’ लगातार चर्चा में हैं. शो के पहने सीजन को समीक्षकों और दर्शकों ने सराहा है. दूसरी तरफ, शो का एक न्यूड सीन सुर्खियों में हैं. शो में एक्ट्रेस कुब्रा सैत ने एक ट्रांसजेंडर ‘कुक्कू’ का किरदार निभाया है जो जन्म से लड़का था लेकिन एक लड़की की तरह […]
डिजीटल चैनल नेटफ्लिक्स के शो ‘सेक्रेड गेम्स’ लगातार चर्चा में हैं. शो के पहने सीजन को समीक्षकों और दर्शकों ने सराहा है. दूसरी तरफ, शो का एक न्यूड सीन सुर्खियों में हैं. शो में एक्ट्रेस कुब्रा सैत ने एक ट्रांसजेंडर ‘कुक्कू’ का किरदार निभाया है जो जन्म से लड़का था लेकिन एक लड़की की तरह अपनी ज़िंदगी बिता रहा है. एक दृश्य में कुब्रा को निर्वस्त्र दिखाया जाना था. यही वो सीन है जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दिकी को पता चलता है कि कुक्कू एक लड़की नहीं है.
एक्ट्रेस ने बताया कि, जब वह सीन शूट हो रहा था तब डायरेक्टर अनुराग कश्यप बार-बार रीटेक ले रहे थे. 7 बार शॉट देने के बाद उस सीन की शूटिंग पूरी की गई.
‘टाइम्स नाऊ’ से बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा,’ इस सीन के लिए अनुराग कश्यप ने मुझे तैयार किया. उन्होंने सीन शूट करने से पहले शराब पीने को दी और फिर पूरे भाव से डायलॉग बोलने को कहा. उन्होंने मुझसे सात बार इस सीन को शूट करवाया.
अभिनेत्री ने बताया,’ वह (अनुराग कश्यप) मेरे पास आकर कहने लगे कि मैं तुम्हें कई बार यह कहने के लिए कह रहा हूं, सॉरी. बस एक और बार. मुझसे नफरत मत करना, मुझे पता है तुम मुझसे नफरत करती हो, मुझसे नफरत मत करना.’
कुब्रा सैत ने कहा,’ जब सेक्रेड गेम्स रिलीज हुई और उन्होंने वह सीन देखा तो मैं हैरान रह गई.’ उन्होंने कहा, जब यह सीन आप देखेंगे तो आपको पता चल पायेगा कि इस सीन को कितनी खूबसूरती से पेश किया गया है. आप जब एक महान टीम के साथ काम करते हैं तो कभी गलत नहीं हो सकते.’
बता दें कि यह वेब सीरीज विक्रम चंद्रा के नॉवेल पर आधारित है. इसकी कहानी मुंबई के आपराधिक पृष्ठभूमि पर आधारित है. इसे अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी ने मिलकर निर्देशित किया है. सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे ने इसमें मुख्य भूमिका निभाई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










