आलीशान बंगले और लग्जरी कारों के शौकीन हैं करण जौहर, जानें कितनी है नेटवर्थ

Published by : Pushpanjali Updated At : 25 May 2026 7:21 AM

विज्ञापन

Karan Johar Net Worth

Karan Johar Net Worth: करण जौहर आज बॉलीवुड के सबसे अमीर फिल्ममेकर्स में शामिल हैं. धर्मा प्रोडक्शंस, टीवी शोज और निवेश के जरिए उन्होंने करोड़ों की संपत्ति बनाई है. मुंबई में उनके आलीशान घर और लग्जरी कारों का बड़ा कलेक्शन भी चर्चा में रहता है.

विज्ञापन

Karan Johar Net Worth: करण जौहर आज बॉलीवुड के सबसे सफल डायरेक्टर और प्रोड्यूसर्स में गिने जाते हैं. उन्होंने अपने पिता स्वर्गीय यश जौहर की विरासत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है. करण ने अपनी मेहनत और बिजनेस समझदारी के दम पर धर्मा प्रोडक्शंस को भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी प्रोडक्शन कंपनियों में शामिल कर दिया है.

‘कुछ कुछ होता है’ से बदली किस्मत

करण जौहर ने साल 1998 में फिल्म Kuch Kuch Hota Hai से बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत की थी. पहली ही फिल्म सुपरहिट साबित हुई और इसके बाद करण ने लगातार कई सफल फिल्में दीं. Kabhi Khushi Kabhie Gham, My Name Is Khan और Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani जैसी फिल्मों ने उन्हें इंडस्ट्री के टॉप फिल्ममेकर्स में शामिल कर दिया.

कितनी है करण जौहर की नेटवर्थ?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करण जौहर की कुल संपत्ति करीब 1740 करोड़ रुपये बताई जाती है. फिल्मों के अलावा उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा प्रोडक्शन बिजनेस, टीवी शोज, ब्रांड एंडोर्समेंट और निवेश से आता है. उनका लोकप्रिय शो Koffee with Karan भी कमाई का बड़ा जरिया माना जाता है.

मुंबई में करोड़ों के आलीशान घर

करण जौहर शानदार लाइफस्टाइल के लिए भी काफी मशहूर हैं. मुंबई के बांद्रा स्थित कार्टर रोड पर उनका सी-फेसिंग बंगला बेहद लग्जरी माना जाता है. इसके अलावा दक्षिण मुंबई के पॉश इलाके मालाबार हिल में भी उनका आलीशान घर है. उनके घरों की कीमत करोड़ों में बताई जाती है.

लग्जरी कारों का बड़ा कलेक्शन

करण जौहर को महंगी कारों का भी खास शौक है. उनके गैरेज में Rolls-Royce, BMW, Audi और Mercedes-Benz जैसी कई लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं. उनकी कस्टमाइज्ड कारें अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं.

यह भी पढ़ें: फराह खान के तीनों बच्चे हुए ग्रेजुएट, पीवी सिंधु और नीता अंबानी संग दिखीं तस्वीरें

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola