VIDEO : आकाश अंबानी की पार्टी में निक संग यूं हुई प्रियंका चोपड़ा की एंट्री, हाथों में हाथ डाले दिखे कपल

मुंबई : देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बारे में फैंस इनदिनों कुछ भी जानने को बेताब रहते हैं. इसी दौरान गुरुवार को यह कपल आकाश अंबानी और श्लोका के प्री-इंगेजमेंट पार्टी में नजर आया. दोनों ने ही बेहद खूबसूरत ड्रेसअप किया हुआ था. जैसे ही दोनों गाड़ी से उतरे उनकी ओर वहां […]
मुंबई : देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बारे में फैंस इनदिनों कुछ भी जानने को बेताब रहते हैं. इसी दौरान गुरुवार को यह कपल आकाश अंबानी और श्लोका के प्री-इंगेजमेंट पार्टी में नजर आया. दोनों ने ही बेहद खूबसूरत ड्रेसअप किया हुआ था. जैसे ही दोनों गाड़ी से उतरे उनकी ओर वहां मौजूद कैमरामैन फ्लैश चमकाने लगे.
फोटो खिंचवाते वक्त कपल जरा भी असहज नहीं नजर आया. बल्कि इस दौरान निक ने प्रियंका का हाथ पकड़ लिया और करीब चले गये. फोटो जब उतारी जा रही थी तो दोनों मे चेहरे पर मुस्कान थी. इस घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो चला है. आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा कुछ दिन पहले अपने परिवार और खास दोस्त निक जोनस के साथ गोवा में छुट्टियां मना रहीं थीं. खबरों की मानें तो दोनों इस साल जुलाई अंत या अगस्त तक सगाई कर सकते हैं.
आप भी देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










